Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी छठ पूजा और बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में घिर गए. सोशल मीडिया पर विरोध के बाद उनके खिलाफ FIR की मांग तेज हो गई.
Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडी के नाम पर मजाक करना एक कॉमेडियन को भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी को लेकर जमकर विवाद हो रहा है. आरोप है कि उन्होंने अपने एक कॉमेडी वीडियो में बिहार की महिलाओं और छठ पूजा से जुड़ी परंपराओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. उनका यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. कई यूजर्स ने बिहार पुलिस और मुख्यमंत्री से कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, बीजेपी नेता ऋतु जायसवाल ने भी उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग उठाई है.
दरअसल, यश माहेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘Morally Questionable’ नाम से एक स्टैंडअप वीडियो अपलोड किया था. इसी वीडियो के एक हिस्से को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसमें वह छठ पूजा के दौरान बिहार की महिलाएं नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं. उन्होंने महिलाओं के इस रिवाज को उनके पति की लंबी उम्र की कामना से जोड़ते हुए भी मजाक किया. वीडियो में उनकी बातों पर कुछ दर्शकों को हंसते और तालियां बजाते हुए सुना जा सकता है. इसके अलावा उन्होंने बिहार में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा और अत्याचार को लेकर भी मजाक किया. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है.
Yash Maheshwari has apologised for his controversial video on Chhath Puja. But an apology does not automatically undo the damage caused. Bihar Police’s silence and lack of timely action can embolden people to openly insult Bihar’s culture, traditions and religious sentiments. The damage has already been done. Such videos leave a lasting impression on people’s minds and can fuel prejudice and hatred against an entire state and its people. Comparing the application of sindoor, a deeply meaningful cultural tradition, to male genitalia is not comedy. What is even more shameful is watching people applaud such vulgarity. Why should an apology be enough? I do not believe this matter should simply be brushed aside with an apology. There must be accountability and appropriate legal action wherever the law has been violated. Such action should set a clear precedent: nobody has the right to demean a community’s culture and traditions in the name of entertainment. Respect for culture is not optional, and freedom of expression does not mean freedom from accountability.
— Kitty K (@findkitty7) November 24, 2026
लगातार हो रही आलोचना और सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बीच स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने बयान के लिए माफी मांगी है. यश ने माना कि उन्हें बिहार की संस्कृति और छठ पूजा जैसे पवित्र त्योहार को लेकर इस तरह का मजाक नहीं करना चाहिए था. माफी मांगते हुए यश माहेश्वरी ने कहा कि उनका किसी की धार्मिक भावनाओं या त्योहार का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने अपनी टिप्पणी को गलत मानते हुए इसकी पूरी जिम्मेदारी ली. कॉमेडियन ने यह भी कहा कि वह अपनी गलती से सीखेंगे और भविष्य में इस तरह का कंटेंट नहीं बनाएंगे. उन्हें उम्मीद है कि आगे उनसे ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी.
वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यश माहेश्वरी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. लोगों का कहना है कि कॉमेडी के नाम पर किसी राज्य की महिलाओं और धार्मिक परंपराओं का अपमान नहीं किया जाना चाहिए. कई यूजर्स ने बिहार पुलिस और राज्य के मुख्यमंत्री से मामले में संज्ञान लेने की अपील की है. कुछ लोगों ने कॉमेडियन के खिलाफ FIR दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है.
हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ बिहार के प्रत्येक जिले में FIR दर्ज होनी चाहिए। ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके। छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
— Ritu Jaiswal (@activistritu) November 24, 2026
इस विवाद में बीजेपी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु जायसवाल ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यश माहेश्वरी के खिलाफ बिहार के हर जिले में FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि छठ की आस्था और अस्मिता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Delhi Preet Vihar Cafe Gangrape Case : पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सभी आरोपियों को जानती…
Vaibhav Suryavanshi: टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले वैभव ने कई रिकॉर्ड बनाए.…
Meerut News: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने से हड़कंप मच…
Delhi Police Inspector Viral Video: दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अमित प्रकाश…
Abhishek Sharma Viral Video: भारत ए और यूएई के मुकाबले में अभिषेक शर्मा और इबरार…
Petrol Diesel Price Today: देशभर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं. दिल्ली,…