<
Categories: बिज़नेस

Gold Silver Price Crash Today: धड़ाम से गिरा चांदी, सोने के दाम में भी बड़ी गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Silver Price Crash Today: ध्यान दें कि पिछले दो सालों से सोने और चांदी की कीमतों में एकतरफा तेजी देखी जा रही थी. 29 जनवरी, 2026 को चांदी की कीमत 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी. लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट देखी जा रही है. 2 फरवरी, 2026 को चांदी की कीमत गिरकर ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई थी. ऐसा प्रॉफिट-बुकिंग के कारण हुआ था.

Gold Silver Price Crash Today: आज सुबह से ही सोने और चांदी में गिरावट देखी जा रही है. दोपहर 1 बजे तक चांदी 12,000 रुपये प्रति किलो से ज़्यादा गिर चुकी थी. सोना भी करीब 5,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है. सोने में लगातार गिरावट जारी है. इस गिरावट की वजह से 10 ग्राम सोने की कीमत 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. ठीक 10 दिन पहले इसकी कीमत 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज़्यादा थी. इसका मतलब है कि 10 दिनों में सोना करीब 11,000 रुपये गिर चुका है. अगर चांदी की बात करें तो 10 दिन पहले MCX पर इसकी कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलो से ज़्यादा थी. अब इसकी कीमत घटकर करीब 2,30,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है. इसका मतलब है कि 10 दिनों में चांदी 30 हज़ार रुपये प्रति किलो से ज़्यादा गिर चुकी है.

कितना चल रहा है सोने और चांदी का भाव?

दोपहर 1:31 बजे MCX पर 1 किलो चांदी का भाव ₹2,33,388 है. चांदी अब तक ₹2,33,308 प्रति किलो के सबसे कम और ₹2,45,674 प्रति किलो के सबसे ज़्यादा भाव पर पहुंच चुकी है. इसमें ₹14,000 से ज़्यादा की गिरावट आ चुकी है.दोपहर 1.33 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 1,48,201 रुपये चल रहा है. इसमें 4824 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है. सोने ने अब तक 1,48,144 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,52,449 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है.

29 जनवरी को चांदी के दामों ने तोड़े थे रिकॉर्ड

ध्यान दें कि पिछले दो सालों से सोने और चांदी की कीमतों में एकतरफा तेजी देखी जा रही थी. 29 जनवरी, 2026 को चांदी की कीमत 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी. लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट देखी जा रही है. 2 फरवरी, 2026 को चांदी की कीमत गिरकर ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई थी. ऐसा प्रॉफिट-बुकिंग के कारण हुआ था.

जंग के बीच सोने और चांदी में भी बिकवाली हावी

लेकिन अब चांदी एक बार फिर इसी कीमत के आस-पास पहुंच गई है. चांदी अब 29 जनवरी के अपने हाई से लगभग ₹1.85 लाख प्रति kg गिर चुकी है. अभी चांदी ₹2.35 लाख प्रति kg के आस-पास ट्रेड कर रही है. अक्सर देखा जाता है कि ग्लोबल टेंशन के समय, खासकर जब जंग चल रही हो, तो इन्वेस्टर सोने और चांदी को सेफ इन्वेस्टमेंट मानते हैं. हालांकि, इस बार हालात थोड़े अलग हैं. सोने और चांदी पर दबाव बढ़ रहा है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

थाईलैंड में 21 साल के युवाओं के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, लॉटरी के जरिए चुनी जा रही देश की भावी सेना!

थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:31 IST

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 क्वेश्चन पेपर कल होगा जारी, ऐसे करें चेक, आंसर-की पर है ये अपडेट

JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: एनटीए कल जेईई मेंस सेशन 2 का क्वेश्चन…

Last Updated: April 8, 2026 22:16:58 IST