थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए एक विशेष लॉटरी ड्रा का आयोजन किया जाता है, 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को एक बड़े बर्तन से कागज़ की एक पर्ची निकालनी होती है, इस प्रक्रिया में दो ही परिणाम संभव हैं यदि युवक लाल पर्ची निकालती है, तो उसे अनिवार्य रूप से दो साल के लिए सेना में सेवा देनी पड़ती है वहीं, यदि उसके हाथ काली पर्ची लगती है, तो उसे सैन्य सेवा से पूरी तरह छूट मिल जाती है.
Thailand Military Conscription Lottery: यह प्रक्रिया थाईलैंड की संस्कृति और वहां के रक्षा नियमों का एक अहम हिस्सा है, जो अक्सर इंटरनेट पर अपने भावनात्मक दृश्यों के कारण वायरल होती है थाईलैंड के संविधान के अनुसार, 21 वर्ष के हर स्वस्थ पुरुष के लिए इस प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है, हालांकि कुछ लोग स्वेच्छा से भी सेना में शामिल हो सकते हैं भर्ती केंद्रों पर अक्सर ड्रामाई दृश्य देखने को मिलते हैं, जो लोग सेना में नहीं जाना चाहते वे काली पर्ची निकलने पर ऐसे जश्न मनाते हैं जैसे उन्होंने कोई जंग जीत ली हो, जबकि लाल पर्ची निकलने पर कई युवक बेहोश तक हो जाते हैं जो युवा स्वेच्छा से सेना में भर्ती होने का विकल्प चुनते हैं, उन्हें अक्सर सेवा की अवधि में छूट जैसे 2 साल के बजाय 6 महीने या 1 साल दी जाती है, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर भी कुछ रियायतें मिलती हैं हर साल अप्रैल में थाईलैंड के इन केंद्रों के वीडियो वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बनते हैं, जहां लोग ‘किस्मत और कर्तव्य’ के इस अनोखे संगम को देखते हैं.
क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ आदतें आपकी किडनी को नुकसान पहुंचा सकती हैं.…
Bihar Police Viral Video: बिहार के पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…
एक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एक छोटी बच्ची सिर से पैर तक…
Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल…
नई दिल्ली, 19 मई: युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करने…
RR Playoff Scenario: राजस्थान रॉयल्स मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलेगी. प्लेऑफ…