Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, आखिर क्यों लुढ़क रहे हैं दाम, बाजार को किस बात का इंतजार?

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, आखिर क्यों लुढ़क रहे हैं दाम, बाजार को किस बात का इंतजार?

Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने की कीमत 1,113 रुपये कम होकर 1,47,786 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं चांदी का दाम 3,142 रुपये कम होकर 2,30,881 रुपये प्रति किलो हो गया है.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 7, 2026 20:38:07 IST

Mobile Ads 1x1

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. आज यानी मंगलवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली. ऐसे में सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों को राहत मिली. आज सोने की कीमत 1,100 और चांदी 3,000 रुपये से अधिक कम हो गया. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,113 रुपये कम होकर 1,47,786 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,48,899 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

इसके अलावा अगर हम बात करें 22 कैरेट सोने की तो इसकी कीमत कम होकर 1,35,372 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,36,391 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 1,11,675 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,10,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.

चांदी के दाम में 3 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट

दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली. चांदी का दाम 3,142 रुपये कम होकर 2,30,881 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,34,043 रुपये प्रति किलो था.

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ. सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,150 रुपये और चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,32,245 रुपये पर था.

इंटरनेशनल मार्केट में क्या रहा सोने-चादी का भाव?

बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. सोने का दाम 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.815 डॉलर प्रति औंस पर था.

क्यों सोने और चांदी की कीमतों में हो रही गिरावट?

गौरतलब है कि ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की जंग के बीच शेयर बाजार से लेकर कच्चे तेल, सोने-चांदी और रुपये तक हर चीज में भारी अस्थिरता देखी जा रही है. कुछ महीने पहले सोने और चांदी की कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में भारी गिरावट आई है.

सोने और चांदी जैसी मूल्यवान धातुओं की कीमतों में गिरावट के कई कारण माने जा रहे हैं. इसमें एक कारण यह है कि जंग की स्थिति में तेल और गैस की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है. ऐसी स्थिति में अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रख सकता है. सोना एक ऐसा एसेट है, जिसका आकर्षण ब्याज की दरें ऊंची होने पर घट जाता है. फिलहाल बाजार ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम होने का इंतजार कर रहा है.

MORE NEWS