Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में रोज बदलाव हो रहे हैं, IBJA के मुताबिक कल 24 कैरेट वाले सोने की कीमत घटकर 1,31,777 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
Gold Price Today
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में रोज बदलाव हो रहा हैं, इसकी कीमते कभी बढ़ रही है तो कभी घट रही हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक कल यानी 16 दिसंबर को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत घटकर 1,31,777 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वही, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मंगलवार को इसकी कीमते 1700 रुपये घटकर 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)पर सोने का वायदा भाव घटकर 1,33,789 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
आज 24k सोने का भाव 1,31,777 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 22k सोने का भाव 1,31,249 रुपये प्रति 10 ग्राम है ,18k सोने का भाव 98,833 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 14k सोने का भाव 77,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है. आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 13,466 रुपये प्रति ग्राम है, 22 कैरेट सोने का दाम 12,345 रुपये प्रति ग्राम है और 18 कैरेट सोने का दाम 10,103 रुपये प्रति ग्राम है.
सोने और चांदी का बाजार निवेश, आभूषण और औद्योगिक मांग पर आधारित होता है, जिसमें कीमतें वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, मुद्रास्फीति, ब्याज दरों, डॉलर की मजबूती, भू-राजनीतिक तनाव और मांग आपूर्ति के संतुलन से प्रभावित होती हैं। सोना आमतौर पर सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसलिए अनिश्चितता के समय इसकी मांग बढ़ती है, जबकि चांदी का उपयोग औद्योगिक क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर ऊर्जा में भी होने के कारण इसकी कीमतें आर्थिक गतिविधियों से अधिक जुड़ी रहती हैं। भारत में त्योहारों, शादियों और निवेश प्रवृत्तियों का भी इन धातुओं के बाजार पर खास असर पड़ता है।
सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट जानने के लिए आप कुछ आसान तरीकों का उपयोग कर सकते हैं. सबसे पहले इंटरनेट पर बुलियन प्राइस वेबसाइट्स पर जाकर प्रतिदिन के लाइव गोल्ड और सिल्वर रेट देख सकते हैं, जहाँ कीमतें वास्तविक समय या दैनिक अपडेट के साथ दी होती हैं. आप बाजार या ज्वैलर्स की ऐप्स या कमोडिटी एक्सचेंज (जैसे MCX) पर भी रेट चेक कर सकते हैं, जो सोने-चांदी की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कीमतों को दिखाते हैं.
Ashok Kharat Objectionable Video: पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अशोक खरात भविष्य बताने के लिए…
OnePlus 15 5G और Xiaomi POCO X8 Pro 5G भी अपने सेगमेंट के बेहद आकर्षक…
Gatte Ki Sabji Recipe: गट्टे की सब्जी राजस्थानी थाली का अभिन्न हिस्सा है. लेकिन अक्सर…
दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट की दमदार मानी जाती हैं. दोनों का ही लुक काफी…
Kapoor Family: कपूर खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई सालों से राज करता आ रहा है.…
यह कारें हमेशा से ही काफी लोकप्रिय रही हैं और आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री…