Gold-Silver Rate Today: सोना लगभग 65 फीसदी बढ़ा है वहीं चांदी में भी 120 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. आज सोना चांदी का भाव कितना है, निवेशकों के लिए अभी का समय सही है या नहीं, जानें सबकुछ
Gold-Silver Rate Today: आज सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन अभी इस तेजी पर थोड़ी रोक लगी है. चांदी के भाव में भी आ रही तेजी पर फिलहाल थोड़ा ब्रेक लगा है. सर्राफा संघ के अनुसार, 24 कैरेट सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से कम होकर 1,41,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी का भाव 2,50,000 रुपये के ऊपर बरकरार है. चांदी अब भी अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर है.
आज 24k सोने का भाव 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 22k सोने का भाव 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है ,18k सोने का भाव 1,02,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है. आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 13,635 रुपये प्रति ग्राम है, 22 कैरेट सोने का दाम 12,500 रुपये प्रति ग्राम है और 18 कैरेट सोने का दाम 10,208 रुपये प्रति ग्राम है.
आज दिल्ली में चांदी का भाव 240 रुपये प्रति ग्राम है और एक किलो चांदी का दाम 2,40,000 रुपये है. दिल्ली में चांदी का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाता है.
ऐसा मानना है कि अमेरिका में ब्याज दरें घट जाएंगी और चीन की तरफ से अगले साल रोक लगने की संभावना भी कीमतों में बढ़ोतरी का एक कारण बन गया है। रिटर्न की बात करें तो चांदी ने इस साल सोने को भी पीछे छोड़ दिया है. 2025 में सोना लगभग 65 फीसदी बढ़ा है वहीं चांदी में भी 120 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली.
विशेषज्ञों का कहना है सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का कारण डॉलर और रुपये की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत है. चांदी का औद्योगिक मांग का बढ़ना है. एक्सपर्ट का मानना है कि अगर डॉलर कमजोर होता है तो सोना-चांदी की कीमते फिर से बढ सकती है.
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी मिल…
Barangaon Panchayat elections: राजस्थान के नागौर जिले के बरणगांव में सरपंच पद के लिए सात…
Bomb Threat: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को बम से उड़ाने की धमकी…
India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…