<

सचिन तेंदुलकर जैसा बैटिंग स्टाइल, इंटरनेट पर छाया ‘सचिन का क्लोन’; कौन है मुंबई का ये युवा क्रिकेटर?

Who Is Supresh Mugade: इंटरनेट पर एक युवा क्रिकेटर की वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसे सचिन का क्लोन बताया जा रहा है. उसकी बल्लेबाजी करने का स्टाइल सचिन तेंदुलकर से मिलता जुलता है. जानें कौन हैं ये युवा खिलाड़ी...

Who Is Supresh Mugade: ‘द ग्रेट’ सचिन तेंदुलकर विश्व क्रिकेट के सबसे महान महान खिलाड़ी हैं. सचिन तेंदुलकर ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिनकी क्लास, तकनीक और शॉट्स का हर कोई दीवाना हुआ करता था. उनकी बल्लेबाजी तकनीक में कोई खामी नजर नहीं आती है. इसी वजह से सचिन तेंदुलकर ‘क्रिकेट का भगवान’ की उपाधि भी दी गई है. वर्तमान के कई युवा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हैं और उनकी कॉपी करने की भी कोशिश करते हैं. एक समय पर वीरेंद्र सहवाग को भी ‘सचिन का क्लोन’ कहा जाता था.

इसके बाद युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ में सचिन तेंदुलकर की झलक दिखाई दी. उस समय ICC की ओर से भी एक वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें कहा गया था कि पृथ्वी शॉ भविष्य के सचिन तेंदुलकर हैं. अब एक नया खिलाड़ी इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे सचिन तेंदुलकर का क्लोन बताया जा रहा है. यह खिलाड़ी है मुंबई का 21 वर्षीय युवा क्रिकेटर सुप्रेश मुगाडे. उनकी बल्लेबाजी की स्टाइल देखकर लोग उन्हें सचिन तेंदुलकर के जैसा बता रहे हैं.

सचिन के शॉट की हूबहू कॉपी

बताया जा रहा है कि सुप्रेश मुगाडे की बैटिंग स्टाइल सचिन तेंदुलकर की तरह ही है. उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें उनकी बल्लेबाजी देखकर लोग उन्हें सचिन का क्लोन बुला रहे हैं. सुप्रेश मुगाडे की बल्लेबाजी में सचिन तेंदुलकर की झलक दिखाई दे रही है. वह उसी तरह के शॉट्स मारते हैं, जैसे सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के मैदान पर लगाया करते थे. इतना ही नहीं, सुप्रेश अपने बल्ले पर MRF का स्टीकर भी लगाते हैं, जैसा सचिन तेंदुलकर के बैट पर लगा होता था. इसके अलावा मुगाडे का बैटिंग स्टांस, बैकलिफ्ट और ट्रिगर मूवमेंट तक लगभग हर चीज सचिन तेंदुलकर से मिलती-जुलती दिखाई दे रही है.

6 साल की उम्र से खेल रहे क्रिकेट

सुप्रेश मुगाडे मुंबई के रहने वाले हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं. वह अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में खुद को क्रिकेटर और जिम कंटेंट क्रिएटर बताते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर नेट में खेलते हुए कई सारे वीडियो अपलोड किए हुए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि उनकी बैटिंग स्टाइल सचिन तेंदुलकर जैसी है. सुप्रेशन मुगाडे ने 6 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था. शुरुआत में सुप्रेश मुगाडे 4 साल तक अपने पिता के साथ क्रिकेट प्रैक्टिस की. दिलचस्प बात यह है कि जब सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था तब सुप्रेश नौ साल के थे.

एक मीडिया चैनल से बातचीत में मुगाडे ने बताया कि उनके पिता सचिन तेंदुलकर के बड़े फैन रहे हैं. मुगाडे के पिता ने ही उन्हें सचिन तेंदुलकर की तरह बल्लेबाजी करने की सलाह दी थी. इसके बाद सुप्रेश ने धीरे-धीरे सचिन की बैटिंग स्टाइल कॉपी करनी शुरू कर दी. उनके हाव-भाव और तकनीक को अपना लिया. अपने पिता के मार्गदर्शन में सुप्रेश मुगाडे सचिन की बैटिंग स्टाइल में बल्लेबाजी करने लगे. वह हर दिन सचिन तेंदुलकर की तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश करते हैं, और प्रैक्टिस के दौरान वीडियो बनाते हैं, जिसे सोशल मीडिया पर डालते हैं.

रणजी ट्रॉफी में खेलने का है सपना

सुप्रेश मुगाडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को अपना रोल मॉडल मानते हैं. सुप्रेश ने बताया कि वह एक बार सचिन तेंदुलकर के साथ बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करना चाहते हैं. इसके अलावा सुप्रेश ने बताया कि वह मुंबई के लिए जल्द से जल्द रणजी ट्रॉफी खेलना चाहते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें किसे कितना फायदा, कब मिलेगा पैसा

Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…

Last Updated: October 23, 2026 16:07:28 IST

Jyoti Singh: ‘अच्छा पति मिले तभी सिंदूर लगाना’, ज्योति सिंह का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ रहा बयान!

Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…

Last Updated: October 23, 2026 16:06:55 IST

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST