रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प की बड़ी योजना
कैसी होंगी नई सुविधाएं
रेलवे ने इन स्टेशनों को यात्रियों की सुविधा और अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इनमें होंगे:
- रूफ प्लाज़ा और एयर कॉनकोर्स
- इंटर-मॉडल कनेक्टिविटी (मेट्रो, बस और पार्किंग से सीधा स्टेशन कनेक्शन)
- फूड कोर्ट और शॉपिंग मॉल
- कियोस्क, बच्चों के खेलने के स्थान और वेटिंग एरिया
- लिफ्ट, एस्केलेटर और आधुनिक टिकटिंग जोन
यानि अब ट्रेन के इंतजार में आप खरीदारी, भोजन या आराम सभी एक ही जगह पर कर सकेंगे.
तैयार हो रहे प्रमुख स्टेशन
इस योजना में सात बड़े रेलवे स्टेशन ऐसे हैं जो बड़े बदलाव का चेहरा बनने जा रहे हैं —
- सफदरजंग (दिल्ली)
- बिजवासन (दिल्ली)
- रामेश्वरम (तमिलनाडु)
- जैसलमेर (राजस्थान)
- गांधीनगर जयपुर (राजस्थान)
- जालंधर (पंजाब)
- चंडीगढ़
इन स्टेशनों पर काम तेज़ी से जारी है और कई का निर्माण अंतिम चरण में है.