Google CEO Salary: गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने सीईओ सुंदर पिचाई को भारी-भरकम सैलरी पैकेज दिया है. पिचाई को एक अच्छा खासा ऑफर दिए जाने की बात तय हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी द्वारा उन्हें उन्हें आने वाले 3 साल के लिए 692 मिलियन डॉलर का पैकेज ऑफर किया गया है. साल 2015 से गूगल की कमान संभालने वाले सुंदर पिचाई अब देश-दुनिया के अमीर लोगों में शुमार हो चुके हैं. टेक जगत में यह एक अच्छा खासा पैकेज माना जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिचाई अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले अधिकारियों में से एक बन चुके हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं सुंदर पिचाई की सैलरी के बारे में सबकुछ.
3 सालों में 6300 करोड़ होगी सैलरी
मिली जानकारी के मुताबिक सुंदर पिचाई को 3 साल के लिए 692 मिलियन डॉलर का पे पैकेज ऑफर करने की बात कही जा रही है. इंडियन करंसी के हिसाब से यह करीब 6300 करोड़ रुपये होते हैं. हालांकि, यह सैलरी उन्हें टार्गेट्स पूरे करने के बाद मिलेगी. पिचाई के सैलरी ब्रेकअप की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके पे पैकेज का बड़ा हिस्सा, जोकि 126 मिलियन डॉलर परफॉर्मेंस स्टॉक यूनिट्स (PSUs) से आता है, जिसे दो किस्तों में बांटा गया है. माना जा रहा है कि ये स्टॉक्स अल्फाबेट के शेयरधारकों को मिलने वाले रिटर्न और S&P 100 इंडेक्स पर डिपेंड करते हैं.
टारगेट पूरा करने पर मिलेगी सैलरी
माना जा रहा है कि पैकेज का सबसे बड़ा हिस्सा शेयरों के रूप में मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिचाई अगर अपने टार्गेट्स को पूरा करते हैं तो उनकी कुल रकम 252 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. अगर बेंचमार्क पूरे नहीं हुए तो यह रकम शून्य पर भी पहुंच सकती है. जानकारी के मुताबिक पिचाई के फिक्स्ड स्टॉक और वेतन में हर महीने मिलने वाले 84 मिलियन डॉलर के रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक्स शामिल हैं. वहीं, उनकी पत्नी के पास भी गूगल के 16.7 लाख गूगल शेयर हैं, जिनकी कीमत 498 मिलियन डॉलर के आसपास है.