Petrol-Diesel and LPG Shortage: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच लोगों को गैस और पेट्रोल की कमी की खबरें लोगों को परेशान कर रही हैं. पेट्रोल-डीजल या एलपीजी की किल्लत के कारण पैनिक बायिंग यानी घबराहट में खरीदारी न करें. ऐसे में सरकार की तरफ से एक बयान जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में आकर खरीदारी न करें. सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट में रुकावटों की खबरें आ रही हैं. इसी बीच सरकार ने भरोसा दिलाते हुए कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है.
पैनिक बायिंग न करें
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को सरकार ने नागरिकों से अपील की कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की खरीदारी घबराहट में न करें. दरअसल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सरकार पेट्रोलियम उत्पादों और कुकिंग गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उचित कदम उठा रही है. नागरिकों से अपील की जाती है कि वे पैनिक बायिंग न करें. मंत्रालय की तरफ से हिदायत दी गई है कि भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें, केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें. बयान में साफ कहा गया है कि सरकार ने घरेलू LPG और PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई को प्राथमिकता पर रखा है.
एक्शन ले रही सरकार
साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल और गैस की जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. अब तक 3700 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई है. साथ ही लगभग 1000 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है. वहीं 27 से ज्यादा डीलर निलंबित हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि जियो पॉलिटिकल स्थिति के कारण सप्लाई पर दबाव है लेकिन फिर भी एलपीजी की कमी की कोई खबर नहीं है. शुक्रवार को लगभग 51 लाख LPG सिलेंडर बांटे गए हैं, ये ऑनलाइन डिमांड का लगभग 95 फीसदी था. साथ ही सरकार ने ये भी कहा कि पेट्रोल पंप पेट्रोल और डीजल से भरे हुए हैं. पैनिक बायिंग न करें .