<
Categories: बिज़नेस

पेट्रोल पंप कैसे खोलें: कीमत, लाइसेंस, डॉक्यूमेंट और आवदन प्रक्रिया, जानें सबकुछ

Petrol Pump Business: क्या आपको पेट्रोलपंप बिजनेस के बारे में पता है. जानें पेट्रोल पंप कैसे खोलें, आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या है, कितना खर्च आयेगा, कितना जमीन चाहिए, सबकुछ.

Petrol Pump Business: यह तो बात साफ है कि पेट्रोल-डिजल की मांग कभी कम होने वाला नहीं है. इसका सबसे बड़ा कारण दिन-प्रतिदिन गाड़ियों की संख्य में बढ़ोतरी होना है. इसी वजह से पेट्रोल पंप आज भी बहुत सुरक्षित और ज्यादा समय तक चलने वाला व्यापार है. यदि आपके दिमाग में भी ऐसा बिजनेस करने का विचार आ रहा है जहां कस्टमर खुद आए, आपको कहीं जाना न पड़े और इनकम का फ्लो बना रहे तो पेट्रोल पंप एक बेहतरीन विकल्प है.

लेकिन पेट्रोल पंप का बिजनेस करने से पहले यह जानना जरूरी है, की इसका लाइसेंस कैसे मिलेगा, कितनी योग्यता चाहिए, एलिजिबलीटि क्या है, जमीन कितना चाहिए आदि. तो चलिए पेट्रोल पंप बिजनेस के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पेट्रोल पंप का बिजनेस कौन कर सकता है?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए कुछ नियम और शर्तें जो कि सबसे पहले जरूरी है:-

  • आनेदक भारत का नागरिक हो
  • आवेदक की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए.
  • शहर में पट्रोल पंप खोलने के लिए ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है
  • ग्रामिण क्षेत्रों के लिए 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए
  • आवेदक के पास पर्यापत जमीन और पूंजी चाहिए
  • अपराधिक रिपोर्ट नहीं होना चाहिए.

कैसे पता करें?

यदि किसी व्यक्ति को पेट्रोल पंप खोलना है तो सरकारी तेल कंपनियां समय-समय पर अलग-अलग इलाकों के लिए पेट्रोल पंप खोलने का विज्ञापन जारी करती हैं. इस तरह के विज्ञापन आपको अखबार, वेबसाइट और सरकारी पोर्टल पर देखने को मिल सकते हैं. यदि आपके क्षेत्र के लिए विज्ञापन निकला है तो आप वहां पेट्रोल पंप खोलने के लिए योग्य व्यक्ति हैं.

चयन कैसे होता है?

यदि आपका आवेदन स्विकार हो जाता है तो तेल कंपनियों की ओर से इंटरव्यू लिया जाता है. इसमें आपकी बिजनेस के प्रति समझ, जमीन की वैधता, फाइनेंशियल स्थिति, और प्रबंधन स्किल को देखा जाता है. इसके बाद आपका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है. यदि सब आपका ठीक रहा तो आपको आप पेट्रोल पंप खोलने के योग्य है.

खर्च कितना पड़ता है?

यदि आपके पास पहले से कोई साधन नहीं है तो पेट्रोल पंप खोलने में लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं. इस अंतर्गत जमीन, मशीन, ऑफिस, टैंक, शैड, सिक्योरिटी डिपॉजिट, डिस्पेंसर मशीन, लाइसेंस तथा अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर सभी चीजें मौजूद है. यदि आपके पास जमीन वैगेरह पहले से मौजूद है तो लागत कम हो सकती है.

कितना जमीन चाहिए?

हाईवे पर पेट्रोल पंप खोलने की बात करें तो उसके लिए करीब 1200 से 1600 वर्ग मीटर जमीन चाहिए होती है. जबकि शहर या कस्बे में 800 से 1000 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत पड़ती है. 

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST