how to replace RO filter: आज के समय में केवल खान-पान और हवा ही नहीं बल्कि, पानी भी दूषित हो चुका है. दूषित पानी से बचने के लिए आमतौर पर लोग अपने घरों में पानी को फिल्टर करने के लिए RO लगवाते हैं. RO या वॉटर प्यूरिफायर केवल एक मशीन का ही काम नहीं करती है, बल्कि यह पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और कैमिकल का सफाया करने में मददगार साबित होता है.
लेकिन, कई बार फिल्टर किए हुए पानी को लेकर भी मन में शंका रहती है. दरअसल, कई समय-समय पर आरओ में मौजूद फिल्टर को बदलना होता है ऐसा नहीं करने से कई बार पानी दूषित हो सकता है.
कब बदलना चाहिए RO का फिल्टर?
जानकारों के मुताबिक RO में लगे सेडिमें और कार्बन फिल्टर को आमतौर पर 6 से 12 महीने के बीच में बदल देना चाहिए. वहीं, RO Membrane को 3 साल के बाद या कुछ मामलों में अगर यह ठीक है तो 3 साल बाद तक बदल देना चाहिए. इसके साथ ही समय-समय पर आरओ की सर्विसिंग भी कराते रहनी चाहिए. अगर आपके आरओ के पानी का फ्लो कम हो गया हो या उसका स्वाद बदल गया हो तो ऐसी स्थिति में समझ लें कि आपको फिल्टर बदलने की जरूरत है.
RO का फिल्टर कैसे बदलें?
अगर आप घर में खुद ही RO का फिल्टर बदलना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले इलेक्ट्रिक बोर्ड से RO का प्लग निकाल देना चाहिए. अब आपको RO के पानी की सप्लाई को बंद कर देना है. इसके बाद आपको पुराने मशीन का प्रेशर निकालना है, जिसे आप नल खोलकर निकाल सकते हैं. अब आपको मशीन के नट्स और कनेक्शन को ढीला कर देना है. इसके बाद आपको नया फिल्टर लगाना है और सभी कनेक्शन को वापस टाइट कर देना है. अब कुछ समय तक लगातार आपको पानी फ्लश करना है. लीजिए आपका फिल्टर बदल चुका है.