<
Categories: बिज़नेस

बार-बार आ रहे हैं संदिग्ध कॉल? इस पोर्टल पर रिपोर्ट करें स्पैम, तुरंत होगी सुनवाई

अगर आपके पास भी यह स्कैम कॉल आते हैं तो इसे तुरंत रिपोर्ट करना फायदेमंद साबित होता है. इसे रिपोर्ट कर देने से आप स्कैम या फ्रॉड होने से बच जाते हैं. चलिए जानते हैं स्पैम कॉल को रिपोर्ट करने का तरीका.

How to report scam calls: आज के डिजिटल दौर में जहां मोबाइल फोन लोगों से एक पल के लिए दूर नहीं हो पा रहा है, वहीं, दूसरी ओर कई बार यह आपके लिए स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही डिस्टर्बेंस का भी कारण बन जाता है. कई बार ऐसा होता है कि एक ही स्पैम कॉल या मैसेज आपके पास दिनभर में कई-कई बार आ रहे हैं. यह स्कैम कॉल केवल आपको चिड़चिड़ा ही नहीं बनाते हैं, बल्कि कुछ मामलों में आपके लिए आर्थिक नुकसान का भी कारण बन सकते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि ये स्कैम इतने स्मार्ट तरीके से किए जाते हैं कि कुछ लोगों के लिए इसे समझ पाना मुश्किल हो जाता है.

अगर आपके पास भी यह स्कैम कॉल आते हैं तो इसे तुरंत रिपोर्ट करना फायदेमंद साबित होता है. इसे रिपोर्ट कर देने से आप स्कैम या फ्रॉड होने से बच जाते हैं. चलिए जानते हैं स्पैम कॉल को रिपोर्ट करने का तरीका. 

कैसे रिपोर्ट करें स्पैम कॉल और मैसेज?

अगर आपके पास बार-बार स्पैम मैसेज या कॉल आ रहे हैं तो ऐसे में उसे तुरंत रिपोर्ट करना बेहद आवश्यक है. हाल ही में राजस्थान पुलिस ने इस संदर्भ में एक पोस्ट शेयर की है. राजस्थान पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल आने पर आप चक्षु पोर्टल (Chakshu Portal) पर रिपोर्ट कर सकते हैं. यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसपर रिपोर्ट करने से साइबर क्राइम करने वालों को नंबर और IMEI को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया जाता है. आप चाहें तो https://sancharsaathi.gov.in/sfc आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी स्पैम रिपोर्ट कर सकते हैं. 

स्पैम कॉल आने पर क्या करें?

अगर आपके मोबाइल नंबर पर बार-बार किसी अंजान या संदिग्ध नंबर से कॉल आ रहा है तो ऐसे में आपको सबसे पहले उसे Chakshu Portal पर जाकर रिपोर्ट करना चाहिए. वहीं, अगर आपके साथ किसी प्रकार की साइबर ठगी हो जाती है तो ऐसे में आपको तुरंत cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करना चाहिए. अगर आपके साथ कोई फ्रॉड हुआ है, जिसमें आपके बैंक से पैसे कट गए हों तो ऐसे में आप अपने बैंक से भी संपर्क करके अपने ATM को भी ब्लॉक करा सकते हैं. इसके अलावा आप 1930 नंबर पर कॉल करके भी शिकायत करा सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

बिहार का अगला सीएम कौन? शिवराज सिंह चौहान करेंगे फैसला, बीजेपी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Shivraj Singh Chouhan: बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं और उन्हें…

Last Updated: April 12, 2026 16:10:14 IST

बिना सुरक्षा के तामझाम के सड़क पर उतरे PM बालेंद्र शाह, ऑटो में सफर कर रही बहनों के साथ ली सेल्फी, सादगी देख मुरीद हुए लोग!

नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (Balen Shah) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त…

Last Updated: April 12, 2026 16:02:06 IST

IPL से क्यों बाहर हुई थी कोच्चि टस्कर्स, धोनी की CSK से हारी, फिर नहीं हुए दर्शन, क्या था मामला?

Kochi Tuskers Kerala Termination: साल 2011 के आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स नाम की इस टीम…

Last Updated: April 12, 2026 16:01:33 IST

कितनी सैलरी वाले ले सकते हैं MG Hector? देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट, समझें EMI का पूरा हिसाब

भारत में कितना कमाने वाले लोग इस कार को अफॉर्ड कर सकते हैं. अगर आप…

Last Updated: April 12, 2026 15:52:50 IST

Kia Seltos vs Brezza: बेहतरीन फीचर्स, लुक्स में भी जबरदस्त, कौन सी कार रहेगी वैल्यू फॉर मनी

दोनों ही कारों में आपको प्रीमियम फील मिलने के साथ ही रफ-टफ परफॉर्मेंस भी देखने…

Last Updated: April 12, 2026 15:48:43 IST

10 बार सीएम रहे नीतीश कुमार का फाइनल मूव! 14 अप्रैल को देंगे इस्तीफा, अब कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री?

Nitish Kumar Resignation: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे पटना…

Last Updated: April 12, 2026 16:12:47 IST