<

Kia Seltos vs Brezza: बेहतरीन फीचर्स, लुक्स में भी जबरदस्त, कौन सी कार रहेगी वैल्यू फॉर मनी

दोनों ही कारों में आपको प्रीमियम फील मिलने के साथ ही रफ-टफ परफॉर्मेंस भी देखने के लिए मिलती है. लेकिन, दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको दोनों कारों के बीच के अंतर को जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Kia Seltos vs Brezza: पिछले कुछ समय से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV का काफी क्रेज रहा है. कॉम्पैक्ट या मिड साइज एसयूवी को आमतौर पर सेडान कारों की तुलना में ज्यादा पसंद किया जाता है. अगर आपर 10 से 15 लाख रुपये के बीच में किसी कॉम्पैक्ट एसयूवी को लेना चाहते हैं तो ऐसे में kia seltos vs brezza दोनों ही कारें काफी जबरदस्त साबित हो सकती हैं. दोनों ही एक अच्छी मिड साइज एसयूवी कारें हैं, जो स्पेस और साइज में भी काफी जबरदस्त मानी जाती हैं.

दोनों ही कारों में आपको प्रीमियम फील मिलने के साथ ही रफ-टफ परफॉर्मेंस भी देखने के लिए मिलती है. लेकिन, दोनों में से किसी को भी लेने से पहले आपको दोनों कारों के बीच के अंतर को जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

फीचर्स में कौन किससे आगे?

kia seltos में आपको 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने के अलावा वेंटिलेटेड सीट्स भी ऑफर की जाती हैं. इस कार में सेफ्टी के तौर पर आपको ABS, EBD और Level-2 ADAS का भी फीचर देखने के लिए मिलता है. वहीं, अगर आप Maruti Suzuki Breeza लेते हैं तो इसमें आपको इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ ही 360 डिग्री का कैमरा और पार्किंग सेंसर्स के अलावा हिल होल्ड असिस्ट का भी ऑप्शन मिलता है. यही नहीं इसमें आपको SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन और इलेक्ट्रिक सनरूफ भी मिलती है. 

परफॉर्मेंस में कौन सी कार है बेस्ट?

kia seltos में आपको पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन मिलता है, जो 115 PS की पावर देने के साथ ही 144 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. इस कार में आपको मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन देखने के लिए मिलते हैं. वहीं, Breeza में आपको 1.5 लीटर का स्मार्ट हाइब्रिड इंजन मिलता है, जो 5 और 6 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह कार आपको सीएनजी में भी देखने के लिए मिल जाती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Liquor Party In Mortuary Video: मुर्दाघर में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, डॉक्टर को किया सस्पेंड; जांच के आदेश

Liquor Party In Mortuary Video: महाराष्ट्र के YCM अस्पताल के मुर्दाघर में शराब पार्टी का…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:08 IST

Lucknow Ravan Poster: अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी तक, रावण के 10 सिरों पर किस-किसकी तस्वीर? दशहरे से पहले लखनऊ में पोस्टर पर मचा बवाल

Lucknow Ravan Poster: लखनऊ में दशहरे से पहले एक फ्लेक्स बैनर को लेकर विवाद खड़ा…

Last Updated: October 18, 2026 13:14:01 IST

Faridabad Murder Case: सो रहा था लव मैरिज वाला पति, बीवी ने सब्जी वाले चाकू से काट डाला; फिर बॉयफ्रेंड ने…

Faridabad Murder Case: पुलिस ने काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को उसके पति गोपाल की…

Last Updated: October 18, 2026 12:55:14 IST

भोपाल में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग! 2 युवतियों समेत 8 लोगो को किया अगवा, दिल्ली में फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती

Bhopal Crime News: भोपाल के एयरोसिटी कॉलोनी में कैफे कर्मचारियों का अपहरण कर 10 लाख…

Last Updated: October 18, 2026 12:27:33 IST

कौन हैं शिवांगी यादव? टोनू यादव से छिड़ी जंग; 5 करोड़ की रंगदारी का लगा आरोप

Etawah News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिवांगी यादव पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप…

Last Updated: October 18, 2026 11:42:37 IST