<
Categories: बिज़नेस

IIFL Finance में किसने खरीदे ₹3,413 करोड़ के शेयर? ब्लॉक डील के बाद 6% तक उछला स्टॉक

IIFL Finance में ₹3,413 करोड़ की ब्लॉक डील के बाद शेयर 6% चढ़े. Fairfax की हिस्सेदारी बिक्री और Blackstone के निवेश पर बाजार की नजर है.

IIFL Finance के शेयरों में बुधवार, 18 नवंबर को कारोबार की शुरुआत में जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर करीब 6 फीसदी तक चढ़ गए. इस तेजी के पीछे बाजार खुलने से पहले हुई करीब 3,413 करोड़ रुपये की बड़ी ब्लॉक डील को अहम वजह माना जा रहा है. CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सौदे में कंपनी के करीब 13.15 फीसदी इक्विटी शेयरों का लेनदेन हुआ. इस डील में Fairfax ग्रुप की कंपनी FIH Mauritius Investments के संभावित विक्रेता होने की बात कही जा रही है. हालांकि, खरीदार और विक्रेता दोनों के नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

बुधवार सुबह 9:21 बजे IIFL Finance का शेयर 5.67 फीसदी की तेजी के साथ 672.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि मंगलवार को यह 636.40 रुपये पर बंद हुआ था. कारोबार की शुरुआत 651 रुपये पर हुई और शुरुआती ट्रेडिंग में शेयर ने 676.95 रुपये का उच्च स्तर छुआ.

CNBC-TV18 के मुताबिक, ब्लॉक डील में करीब 5.61 करोड़ शेयरों का लेनदेन 3,413 करोड़ रुपये में हुआ. इससे पहले मंगलवार को खबर आई थी कि Fairfax करीब 5.65 करोड़ शेयर यानी 13.25 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. इस बिक्री के लिए लगभग 3,454 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था. प्रस्तावित फ्लोर प्राइस मंगलवार के क्लोजिंग भाव से करीब 4 फीसदी कम था. रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू म्यूचुअल फंड, विदेशी संस्थागत निवेशक और भारतीय फैमिली ऑफिस इस डील के संभावित खरीदार हो सकते हैं.

IDBI Bank डील के बीच Fairfax की हिस्सेदारी बिक्री

Fairfax ने साल 2015 में IIFL Finance में करीब 22 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. सितंबर तिमाही के अंत तक FIH Mauritius Investments के पास कंपनी की 13.64 फीसदी हिस्सेदारी थी. अगर मौजूदा बिक्री के बाद Fairfax पूरी तरह बाहर निकलता है, तो IIFL Finance में उसका करीब 11 साल पुराना निवेश खत्म हो सकता है.

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Fairfax भारत सरकार और LIC से IDBI Bank में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है. CNBC-TV18 ने इस प्रस्तावित 60.72 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण का मूल्य करीब 52,578 करोड़ रुपये बताया है.

Blackstone भी लगाएगा 5,000 करोड़ रुपये

IIFL Finance के बोर्ड ने हाल ही में 6,414 करोड़ रुपये के प्रेफरेंशियल फंड जुटाने को मंजूरी दी थी. इस योजना के तहत Blackstone करीब 5,000 करोड़ रुपये निवेश करके लगभग 16 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर सकता है. वहीं, प्रमोटर निर्मल जैन और आर वेंकटरमन करीब 1,264 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. Anchorage Capital की ओर से भी लगभग 150 करोड़ रुपये निवेश किए जाने की संभावना है.

कंपनी के मुताबिक, जुटाई गई रकम का करीब 70 फीसदी हिस्सा नए लोन बांटने और बाकी रकम कर्ज चुकाने में इस्तेमाल किया जाएगा.

गोल्ड लोन कारोबार से मजबूत हुई ग्रोथ

सितंबर तिमाही में IIFL Finance का नेट प्रॉफिट दोगुना से ज्यादा बढ़कर 766.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 376.3 करोड़ रुपये था. नेट इंटरेस्ट इनकम में भी 50.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 2,161 करोड़ रुपये रही.

कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 38 फीसदी बढ़कर 1.24 लाख करोड़ रुपये हो गया. इसमें गोल्ड लोन पोर्टफोलियो की अहम भूमिका रही, जो सालाना आधार पर 90 फीसदी बढ़कर 65,729 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी अब FY29 तक 5,000 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल करने और सालाना करीब 25 फीसदी लोन बुक ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रही है.

(डिस्क्लेमर: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसे वित्तीय, निवेश, कानूनी या कर संबंधी सलाह न समझें। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले पाठकों को विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.)

यह भी पढ़ें:  चांदी में तेजी का दौर खत्म या अभी बाकी है खेल? रिकॉर्ड हाई से 2.30 लाख रुपये तक टूटी कीमत, जानिए गिरावट की 3 बड़ी वजहें

Lalit Rai

Recent Posts

OpenAI GPT-6.2 Astra और Sol रोलआउट जानें मॉडल के नए फीचर्स, जानें कौन सा मॉडल है बेस्ट, कैसे करें इस्तेमाल

OpenAI ने GPT-6.2 Astra और Sol रोलआउट किए हैं. जानें दोनों AI मॉडल में क्या…

Last Updated: November 18, 2026 12:19:17 IST

इमरजेंसी में कौन बनेगा आपका आर्थिक सहारा? पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड, जानें किसमें है ज्यादा फायदा?

इमरजेंसी में पैसों की जरूरत हो तो पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड में क्या चुनें?…

Last Updated: November 18, 2026 12:07:22 IST

BGMI 4.7 Update: आज से डाउनलोड करें नया अपडेट, Arctic Chronicles समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें पूरा प्रोसेस

BGMI 4.7 Update: आज 18 नवंबर 2026 को रिलीज हो गया है. जानें Android और…

Last Updated: November 18, 2026 11:44:59 IST

बेटी की मौत के बाद भड़का मायका! ससुराल के गेट पर ही जला दिया शव, इंसाफ की गुहार लगा रहा परिवार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में विवाहिता विभा ठाकुर की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों ने…

Last Updated: November 18, 2026 11:34:46 IST

Crystal Crop Protection IPO: पहले दिन शुरुआती घंटों में 0.02 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दे रहा है ₹291 पर लिस्टिंग का संकेत

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹455.49 करोड़ का IPO खुल गया है. ₹19 का GMP करीब…

Last Updated: November 18, 2026 11:34:54 IST