<
Categories: बिज़नेस

Silver Price Crash: चांदी के भाव में महागिरावट! एक ही दिन में ₹9,500 टूटी कीमत, खरीदने वालों की हुई मौज?

Silver Price Today 18 November 2026: 18 नवंबर को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. MCX पर भाव 5,821 रुपये टूटकर 1,63,881 रुपये प्रति किलो पहुंचा, जबकि दिल्ली में चांदी 9,500 रुपये सस्ती हुई.

Silver Price Today 18 November 2026: चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज बड़ी खबर है. 18 नवंबर को चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है. बाजार खुलते ही चांदी के भाव में बड़ी कमजोरी आई और MCX पर इसका वायदा भाव 3.43 फीसदी तक टूट गया. वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी 9,500 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई.

MCX पर 5,821 रुपये टूटी चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में चांदी का वायदा भाव 5,821 रुपये यानी 3.43 फीसदी गिरकर 1,63,881 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,69,702 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. बुलियंस के मुताबिक चांदी का भाव 1,64,700 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 45.89 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई.

आपके शहर में चांदी का दाम

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹1,850 ₹18,500 ₹1,85,000
चेन्नई ₹1,850 ₹18,500 ₹1,85,000
कोलकाता ₹1,850 ₹18,500 ₹1,85,000
मुंबई ₹1,850 ₹18,500 ₹1,85,000
लखनऊ ₹1,850 ₹18,500 ₹1,85,000
मेरठ ₹1,850 ₹18,500 ₹1,85,000
गुजरात ₹1,850 ₹18,500 ₹1,85,000
बंगाल ₹1,850 ₹18,500 ₹1,85,000
मध्य प्रदेश ₹1,850 ₹18,500 ₹1,85,000

दिल्ली में एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत 9,500 रुपये यानी 5.3 फीसदी गिरकर 1,69,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) हो गई. यह करीब एक साल का सबसे निचला स्तर बताया जा रहा है.

GoodReturns के मुताबिक क्या है भाव?

गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 1,90,000 रुपये प्रति किलो हो गई है. हालांकि, अलग-अलग स्रोतों के भाव में अंतर है. ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर के स्थानीय सर्राफा बाजार में कीमत जरूर जांच लें.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

OpenAI GPT-6.2 Astra और Sol रोलआउट जानें मॉडल के नए फीचर्स, जानें कौन सा मॉडल है बेस्ट, कैसे करें इस्तेमाल

OpenAI ने GPT-6.2 Astra और Sol रोलआउट किए हैं. जानें दोनों AI मॉडल में क्या…

Last Updated: November 18, 2026 12:19:17 IST

इमरजेंसी में कौन बनेगा आपका आर्थिक सहारा? पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड, जानें किसमें है ज्यादा फायदा?

इमरजेंसी में पैसों की जरूरत हो तो पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड में क्या चुनें?…

Last Updated: November 18, 2026 12:07:22 IST

BGMI 4.7 Update: आज से डाउनलोड करें नया अपडेट, Arctic Chronicles समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानें पूरा प्रोसेस

BGMI 4.7 Update: आज 18 नवंबर 2026 को रिलीज हो गया है. जानें Android और…

Last Updated: November 18, 2026 11:44:59 IST

बेटी की मौत के बाद भड़का मायका! ससुराल के गेट पर ही जला दिया शव, इंसाफ की गुहार लगा रहा परिवार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में विवाहिता विभा ठाकुर की संदिग्ध मौत के बाद मायके वालों ने…

Last Updated: November 18, 2026 11:34:46 IST

Crystal Crop Protection IPO: पहले दिन शुरुआती घंटों में 0.02 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP दे रहा है ₹291 पर लिस्टिंग का संकेत

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन का ₹455.49 करोड़ का IPO खुल गया है. ₹19 का GMP करीब…

Last Updated: November 18, 2026 11:34:54 IST