Live
Search
Home > बिज़नेस > भारत-यूएस डील से मार्केट में उछाल, MNC कंपनियों के निवेश के लिए भारत साबित होगा गेम चेंजर?

भारत-यूएस डील से मार्केट में उछाल, MNC कंपनियों के निवेश के लिए भारत साबित होगा गेम चेंजर?

Business News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने इंडियन शेयर मार्केट में एक उछाल ला दी है. निफ्टी और बैंक निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली. हालांकि, इस बीच उतार-चढ़ाव और मुनाफावसूली के चलते इन्वेस्टर्स को भी टेंशन से गुजरना पड़ा.

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 4, 2026 12:42:49 IST

Mobile Ads 1x1

Business News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने इंडियन शेयर मार्केट में एक उछाल ला दी है. निफ्टी और बैंक निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली. हालांकि, इस बीच उतार-चढ़ाव और मुनाफावसूली के चलते इन्वेस्टर्स को भी टेंशन से गुजरना पड़ा. दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को मार्केट में 2.5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त मिली. सेंसेक्स 2072 अंक और निफ्टी 639 अंक पर बंद हुए. सेंसेक्स ने कारोबार करते हुए 85,871 के हाई लेवल पर पहुंच गया था. अगर टॉप गेनर की बात करें तो अदाणी पोर्ट्स 9.12 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ सबसे ऊपर रहा. वहीं, निफ्टी 25,700 और बैंक निफ्टी 61,765 पर बंद हुए.

क्या है एक्सपर्ट का कहना?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका द्वारा की गई डील में प्राइस कम होने से एक्सपोर्ट सस्ता होगा. इससे व्यापार को बढ़त मिलने की उम्मीद है. कंपनियों के लिए यह फायदे का सौदा है. अमेरिका निर्यात करने वाली कंपनियों की लागत की बात करें तो यह 7 फीसदी तक कम हो जाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच डील से मार्केट के लिए बूस्ट मिलने वाला है. हालांकि, इंवेस्टर्स को अभी भी ‘स्टॉक स्पेसिफिक’ रहने की जरूरत है. मार्केट में आई तेजी देखकर पैसा नहीं लगाएं. बता दें कि दिसंबर 2026 तक निफ्टी-50 के लिए 29,150 का टारगेट रखा गया है. 

इन कंपनियों को मिलेगा सीधा फायदा

बता दें कि भारत से अमेरिका में निर्यात करने वाली कई कंपनियों को इसका फायदा होगा. उन कंपनियों के शेयर इस डील के बाद ज्यादा उछले, जो टैरिफ से सबसे अधिक इफेक्टिव थे. इनमें वेलस्पन इंडिया, अपार इंडस्ट्रीज, आरती इंडस्ट्रीज, केपीआर मिल, एल.टी.फूड्स, एल्गी इक्विपमेंट्स, बालकृष्णा इंडस्ट्रीज जैसी अन्य कंपनियां शामिल हैं. वेलस्पन इंडिया को 19.70 प्रतिशत का उछाल मिला है.

यह कंपनी तौलिए और बेड लिनन एक्सपोर्ट करने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. वहीं, अपार इंडस्ट्रीज को 19.60 फीसदी की बढ़त मिली है. यह कंपनी एल्युमीनियम और कॉपर कंडक्टर बनाती है. वहीं, आरती इंडस्ट्रीज की बात करें तो 15.20 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखी गई. टैरिफ के चलते यह कंपनी अन्य विकल्पों को तलाशती रही. अब इस केमिकल कंपनी के लिए अमेरिका से डील के बाद रास्ते को खोल दिया है.

भारत में होगा निवेश

डील होने के बाद से बर्नस्टीन, नोमुरा और जेफरीज जैसे वैश्विक ब्रोकरेज हाउस ने इंडिया-अमेरिका डील को गेम चेंजर बताया है. इसके पॉइंट पर नजर डालें तो डील के बाद खर्च घटेगा और लाभ बढ़ेगा. नोमुरा के मुताबिक, कंपनियां पहले चीन को एक ऑप्शन के तौर पर देखती थीं लेकिन अब भारत में निवेश का रास्ता साफ हो गया है. इससे केमिकल, आटी और फार्मा में निवेश का अच्छा मौका हो सकता है.    

MORE NEWS

Home > बिज़नेस > भारत-यूएस डील से मार्केट में उछाल, MNC कंपनियों के निवेश के लिए भारत साबित होगा गेम चेंजर?

Written By: Pushpendra Trivedi
Last Updated: February 4, 2026 12:42:49 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS