<
Categories: बिज़नेस

यात्री कृपा ध्यान दें! कोहरे के कारण ये Train हुई Cancel, नोट कर लें पूरी लिस्ट

Train Cancellation List 2025: अभी सर्दियों की दस्तक भी नहीं हुई है और कोहरे के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है. ऐसे में इस खबर में आप रद्द हुई ट्रेनों की लिस्ट देख सकते है.

Cancelled Trains List: जैसे ही सर्दियां दस्तक देती हैं, देश के ज़्यादातर हिस्सों में घने कोहरे की चादर फैल जाती है. इस मौसम में सबसे ज़्यादा असर पड़ता है रेलवे के संचालन पर. विज़िबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है, कई बार घंटों की देरी होती है और यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं, कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द भी करना पड़ता है.

हर साल कोहरे के कारण रद्द होते है ट्रेनें

हर साल सर्दियों में घना कोहरा रेलवे के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है. करोड़ों रुपये खर्च करके भी यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है. रेलवे प्रशासन लगातार आधुनिक तकनीक और सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर रहा है ताकि ट्रेनों की देरी और रद्द होने की स्थिति कम की जा सके. लेकिन, घना कोहरा अभी भी ट्रेनों की सुचारु आवाजाही के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ है.

1 दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनें रहेंगी बंद

इस बार भी रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक कोहरे के मौसम को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किया गया है. रेलवे के मुताबिक, 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुछ लंबी दूरी की ट्रेनें बंद रहेंगी. इनमें सहारनपुर-दिल्ली रूट की जालंधर-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं, जो 1 मार्च 2026 तक नहीं चलेंगी.  हालांकि, इससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने पहले से टिकट बुक किए हुए हैं. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सहूलियत के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम किए जा रहे हैं. कुछ ट्रेनों को अन्य मार्गों या शेड्यूल के अनुसार चलाने की योजना पर काम चल रहा है.

कोहरे के कारण रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

सर्दियों में निम्नलिखित ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है:

  • 12207 काठगोदाम–जम्मू एक्सप्रेस
  • 12208 जम्मू–काठगोदाम एक्सप्रेस
  • 14681 दिल्ली–जालंधर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 14682 जालंधर–दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • 12317 अमृतसर–कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस
  • 12318 कोलकाता–अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस
  • 12357 अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस
  • 12358 कोलकाता–अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस
  • 14523 अंबाला–बरौनी एक्सप्रेस
  • 14524 बरौनी–अंबाला एक्सप्रेस
  • 14605 जम्मू–ऋषिकेश एक्सप्रेस
  • 14606 ऋषिकेश–जम्मू एक्सप्रेस
  • 14615 अमृतसर–लालकुआं एक्सप्रेस
  • 14616 लालकुआं–अमृतसर एक्सप्रेस
  • 14617 अमृतसर–पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस
  • 14618 पूर्णिया–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

जिन यात्रियों ने दिसंबर से फरवरी के बीच सफर की योजना बनाई है, उन्हें यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस और टाइम टेबल रेलवे की वेबसाइट या आधिकारिक ऐप पर ज़रूर चेक करना चाहिए. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST