IndiGo CEO का अचानक इस्तीफा! दिसंबर के भारी संकट के बाद एयरलाइन में बड़ा फेरबदल. मैनेजिंग डायरेक्टर ने कर्मचारियों को लिखा 'मैं हूँ ना' वाला भावुक मैसेज, जानें क्या...
IndiGo CEO का अचानक इस्तीफा! मैनेजिंग डायरेक्टर ने राहुल भाटिया ने संभाली कमान
Rahul Bhatiya: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, इंडिगो ने मंगलवार को एक चौंकाने वाली घोषणा की. कंपनी के CEO) पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि एल्बर्स का कार्यकाल 2027 तक था, लेकिन न तो उन्होंने और न ही इंडिगो ने इस अचानक लिए गए फैसले का कोई स्पष्ट कारण बताया है. गौर करने वाली बात यह है कि यह इस्तीफा उन बड़े विवादों के ठीक तीन महीने बाद आया है, जब एयरलाइन को भारी उड़ानों की कटौती का सामना करना पड़ा था और एल्बर्स सीधे निशाने पर थे.
इस्तीफे के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया. एल्बर्स ने अपनी नोटिस अवधि में छूट की मांग की है, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वे हैंडओवर के लिए कितने समय तक पद पर बने रहेंगे. सितंबर 2022 में 5 साल के लिए जुड़े एल्बर्स का कार्यकाल इस फैसले से करीब 18 महीने पहले ही खत्म हो गया है.
दिसंबर 2025 में पायलटों की कमी (जो FTDL नियमों के कारण हुई थी) की वजह से इंडिगो को बड़े स्तर पर उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं. इसके चलते देश भर में हजारों यात्री फंस गए थे. इस संकट के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो पर ₹22.2 करोड़ का भारी जुर्माना लगाया था और सीधे एल्बर्स को नोटिस जारी किया था. हालांकि उस वक्त वे अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे थे, लेकिन इस घटना ने समय की पाबंदी के लिए जानी जाने वाली इंडिगो की साख को काफी चोट पहुंचाई थी.
इंडिगो के प्रेस बयान के अनुसार, जब तक नया सीईओ नहीं मिल जाता, तब तक मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया कंपनी के कामकाज संभालेंगे. बोर्ड के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा, ‘राहुल कंपनी की संस्कृति को मजबूत करने, ऑपरेशनल उत्कृष्टता को फिर से स्थापित करने और ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देने की प्रतिबद्धता को गहरा करने के लिए वापस लौट रहे हैं.’ इस्तीफे के बाद कर्मचारियों को लिखे एक भावुक ईमेल में राहुल भाटिया ने स्वीकार किया कि ‘पिछले दिसंबर में जो कुछ भी हुआ, वह कभी नहीं होना चाहिए था.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘हमारे ग्राहक इसके हकदार नहीं थे, और न ही आप लोग, खासकर हमारे फ्रंटलाइन कर्मचारी, जिन्होंने बिना किसी गलती के इस पूरे संकट का खामियाजा भुगता.’
भाटिया ने जोर देकर कहा कि उन्होंने 22 वर्षों तक इंडिगो को सींचा है और वे देश, ग्राहकों और कर्मचारियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं. उन्होंने शाहरुख खान के मशहूर डायलॉग के साथ अपनी बात खत्म की ‘मैं हूँ ना’
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…