Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची ने दुष्कर्म, शारीरिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं. उनके खिलाफ POCSO समेत तमाम धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बारा पर नाबालिग से रेप का आरोप
Jharkhand Crime: झारखंड की राजनीति में एक गंभीर मामला सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची ने दुष्कर्म, शारीरिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मामला सामने आते ही भाजपा ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया है. पार्टी ने आरोपी विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए धुर्वा थाने का घेराव किया.
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, मई 2026 में उसे पढ़ाई कराने और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर रांची लाया गया था. आरोप है कि शिक्षा दिलाने के बजाय उससे घर में घरेलू काम कराया जाने लगा. बच्ची ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि 5 अगस्त को विधायक के रांची स्थित आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके साथ शारीरिक प्रताड़ना की गई और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई. शिकायत में गर्भवती होने और बाद में गर्भपात होने की बात भी कही गई है. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है. फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है.
मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. भाजपा रांची महानगर जिला के कार्यकर्ताओं ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धुर्वा थाने का घेराव किया. महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि नाबालिग से जुड़े इस तरह के आरोप बेहद गंभीर हैं और पीड़िता को न्याय के साथ सुरक्षा भी मिलनी चाहिए. वहीं वरुण साहू ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस मामले को लेकर कांग्रेस नेतृत्व और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या कांग्रेस अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करेगी या राजनीतिक संबंधों के चलते मामले में चुप्पी रखी जाएगी. भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि विधायक की गिरफ्तारी और पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो राज्यभर में आंदोलन किया जाएगा. दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. विधायक ने आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है.
Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…
Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…
UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…