<
Categories: बिज़नेस

इंडिगो की उड़ानों में 10% की कटौती से क्या असर पड़ेगा, कितनी कैंसलेशन हुई और यह क्यों हुआ?

Indigo Flight Updates: नवंबर 2025 में ही इंडिगो की 1,232 उड़ाने कैंसल हुई थी और अब सरकार ने एयरलाइन पर कड़ी कार्यवाई करते हुए 10% फ्लाइट्स में कटौती का निर्देश जारी किया है. यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

Indigo Flight Updates: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लगातार संकट से जूझ रही है. इसी बीच सरकार ने एयरलाइन पर कड़ी कार्यवाई करते हुए, सोमवार को सिविल एविएशन मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग की, इस दौरान इंडिगो की 10% फ्लाइट्स में कटौती का निर्देश जारी किया गया. सरकार के इतने सख्त फैसले के बाद सवाल यह उठ रहा है कि इंडिगो की कितनी फ्लाइटें कम होगी, यात्रियों पर इसका क्या असर पड़ेगा, और दूसरी एयरलाइंस को किता फायदा मिलेगा.

इंडिगो की उड़ानों में 10% की कटौती का क्या असर पड़ेगा

इंडिगो की उड़ानों में 10% कटौती का सीधा मतलब है, उसकी कुल उड़ानों में 10% उड़ानों का रद्द होना. यानी इंडिगो के पास रोजाना लगभग 2,300 उड़ानों को शेड्यूल है, जिसमें करीब 2,150 की संख्या में घरेलू उड़ाने शामिल हैं. इसमें 10% कटौती का मतलब डॉमेस्टिक फ्लाइटों की संख्या घटकर 1,950 से भी कम हो जाना, यानी हर दिन लदगभग 200 से 220 फ्लाइटें कम उडेंगी.

इंडिगो की उड़ानों में 10% की कटौती का क्या है असली वजह

इंडिगो फ्लाइट के उड़ानों में कटौती क्यों हुई, यह भारी संकट क्यों आया? इसका मुख्य वजह है FDTL  नियम, यानी इसके नियम के अनुसार पायलटों को ज्यादा आराम और ड्यूटी में बदलाव को अनिवार्य कर दिए गए, जिसका सेकेंड स्टेप नवंबर की पहली तारीख से लागू हुआ। यहां मामला साफ था की इंडिगो को या तो अपने पायलटों की संख्य बढ़ानी होगी या उड़ानों को कम करनी होगी। लेकिन इंडिगो ने तो समय पर पायलटों की संख्या बढ़ाई और ना ही अपने उड़ानों को कम किया, साथ ही विंटर शेड्यूल में अपनी उड़ानो की संख्या भी बढ़ा दी। यही चूक हुई। पिछले महिने नवंबर 2025 में ही इंडिगो की 1,232 उड़ाने कैंसल हुई, जिसमें 755 सिर्फ क्रू और एफडीटीएल से जुड़ी दिक्कतों के कारण हुई।

उड़ानों में कटौती से दूसरे इयरलाइंस को फायदा

सूत्रों के आधार पर इंडिगो में कटौती की वजह से जो स्लॉट खाली होंगे, उन्हें दूसरी एयरलाइंस को दी जा सकती है, बशर्ते उनके पास पर्याप्त क्षमता हो। इसका फायदा स्पाइसजेट, एयर इंडिया और अकासा जैसी दूसरी एयरलाइंस कंपनियों को मिल सकता है। हांलाकि, अभी कई एयरलाइंस नें अपने विंटर शेड्यूल के उड़ानों को खुद कम किया है।

3 दिन पहले ही मिल जाएगी कैंसिलेशन अपडेट

सूत्रों के अनुसार कंपनी के एक अधिकारी ने बताया है कि अब जो भी फ्लाइटें वेबसाइट पर शो हो रही है, वो 99% पक्का टेकऑफ करेंगी। यदि कुछ असुविधा होती है तो किसी भी स्थिति में यह कैंसिलेशन अपडेट उनको 72 घंटे पहले मिल जाएगी।

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST