India vs New Zealand 4th ODI : पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर रोहित शर्मा मैट हेनरी का शिकार हो गए. फिन एलन ने उनका कैच पकड़ा. इसके बाद अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना. फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए. वह हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए. इस तरह टीम इंडिया ने बिना कोई रन बनाए अपना दूसरा विकेट गंवा दिया.
पहले ही ओवर में भारत का तीन विकेट गिरा
India vs New Zealand 4th ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही. माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पहले ही ओवर में भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी टीम ने पारी के पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए तीन विकेट गंवा दिए. अब भारत के सामने 334 रन का लक्ष्य है और टीम मुश्किल में नजर आ रही है.
पारी की पहली ही गेंद पर ओपनर रोहित शर्मा मैट हेनरी का शिकार हो गए. फिन एलन ने उनका कैच पकड़ा. इसके बाद अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बना. फिर ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली आउट हो गए. वह हेनरी की गेंद पर बोल्ड हो गए. इस तरह टीम इंडिया ने बिना कोई रन बनाए अपना दूसरा विकेट गंवा दिया.इसके बाद ओवर की छठी और आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए. वह मैट हेनरी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू (LBW) हो गए. इस तरह भारत ने पहले ही ओवर में बिना खाता खोले अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए.
Matt Henry First Over Replay Vs India Pair is so goated that both scored 🦆 today Made their fan clubs cry equally ❤️🔥 Rohit Sharma – 0 Virat Kohli – 0 Shreyas Iyer – 0 What a start from Matt Henry! #NZvsIND #INDvsNZ https://t.co/4pAuVBNKuh
— W𝐢𝐬𝐝𝐨𝐦 Of 𝘽𝙝𝙖𝙧𝙖𝙩 (@WisdomofBharat1) November 13, 2026
आखिरी ओवर में 2 गेंदों पर लगातार दो रनआउट होने के साथ की न्यूजीलैंड की टीम ऑलआउट हो गई है. कीवी टीम ने 50 ओवर में 333 रन बनाए हैं. जिसमें विल यंग की 125 रनों की शानदार पारी शामिल रही. वहीं, टिम साइफर्ट ने 58 रन बनाए. फिन एलेन ने भी 41 रनों का योगदान दिया. दूसरी ओर, भारत के लिए अक्षर पटेल, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ ने 2-2 सफलता हासिल कीं.
Microsoft Outage के बीच Outlook, Teams और Office 365 के इन विकल्पों का इस्तेमाल कर…
Anirudh-Kavya Maran Wedding Reception Guest List: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के बाद…
Microsoft Global Outage के कारण दुनियाभर में Outlook, Teams, OneDrive और Microsoft 365 सेवाएं प्रभावित…
India Population Viral Video: दिल्ली AIIMS के पास लगा डिजिटल पॉपुलेशन काउंटर वायरल हो रहा…
Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…
Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…