Instagram Down: बुधवार को इंस्टाग्राम की सेवाएं बड़े स्तर पर बाधित रहीं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने बताया कि मेटा के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म कुछ लोगों के लिए काम नहीं कर रहा था. आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक बुधवार रात 8:30 बजे तक इंस्टाग्राम डाउन होने की 10,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं. रिपोर्ट में बताया गया कि ऐप की तुलना में इंस्टाग्राम की वेबसाइट ज्यादा प्रभावित रही. हालांकि, बाद में शिकायतों की संख्या में कमी देखी गई. अब तक इंस्टाग्राम की ओर से यह नहीं बताया गया है कि वेबसाइट क्यों काम नहीं कर रही थी.
X पर यूजर्स की प्रतिक्रिया
X (पहले ट्विटर) पर कई यूजर्स ने लिखा कि इंस्टाग्राम वेबसाइट नहीं खुल रही थी या “Sorry, something went wrong” जैसा एरर मैसेज दिख रहा था.
एक यूजर ने बताया कि उन्होंने किसी पोस्ट पर कमेंट किया इसके बाद मैसेजेज खोलते ही यही एरर दिखने लगा. उन्होंने लिखा, “एक मीम पर कमेंट किया और फिर मैसेज खोलते ही ये मैसेज आ गया. इंस्टाग्राम डाउन है.”
Commented under a meme and then got this after going to my messages. Instagram is down. pic.twitter.com/EYaamIgVLK
— dstrktn (@dstrktn) February 5, 2026
एक अन्य यूजर ने इंस्टाग्राम वेबसाइट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “कृपया इसे जल्दी ठीक करें. @instagram वेब डाउन है क्या?”
Yes, please fix it as quickly as you can.@instagram web down? pic.twitter.com/nT2pvVPorr
— Ayetullah Manas (@ayetullah_manas) February 5, 2026
वहीं @jimothy_buckets नाम के यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “इंस्टाग्राम डाउन होते ही सभी लोग यह देखने के लिए ट्विटर भाग रहे हैं कि सच में डाउन है या नहीं.”“Sorry, something went wrong” एरर कैसे ठीक करें
Everyone on instagram running to twitter to check if its down pic.twitter.com/ydml2oG5su
— Jimothy Buckets (@jimothy_buckets) February 5, 2026
रेडिट पर एक यूजर ने बताया कि उनके अकाउंट में भी यही समस्या आ रही थी और बार-बार “Sorry, something went wrong” लिखा आ रहा था.
यूज़र ने Apple डिवाइस के लिए इस प्रॉब्लम को ठीक करने में मदद के लिए एक सॉल्यूशन शेयर किया.
- इंस्टाग्राम ऐप को फिर से डाउनलोड करें. हालांकिअभी ऐप को न खोलें.
- Safari पर जाएं और प्राइवेट मोड चालू करें.
- इंस्टाग्राम वेबसाइट खोजें. ऐप में एंटर न करें. कैंसल पर क्लिक करें और वेबसाइट पर जाएँ.
- अपने अकाउंट में लॉग इन करें. अगर एरर मैसेज अभी भी दिख रहा है, तो पेज को 2-3 बार रिफ्रेश करें. इंस्टाग्राम ऐप पर जाने के लिए अपनी
- स्क्रीन के दाईं ओर नीले ओपन बटन पर क्लिक करें.
- अगर मैसेज अभी भी पॉप अप होता है, तो ऐप को रिफ्रेश करें. वेबसाइट पर वापस जाएं और फिर से रिफ्रेश करें.
- वेबसाइट पर फिर से ओपन बटन पर क्लिक करें और ऐप पर जाएं, जिससे समस्या ठीक हो जानी चाहिए.
अकाउंट सस्पेंड होने और गलत फ्लैगिंग की सोशल मीडिया रिपोर्ट
3 फरवरी से X पर कई यूजर्स ने शिकायत की है कि बिना किसी वजह उनके इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड या डिसेबल कर दिए गए हैं और गलत तरीके से कम्युनिटी गाइडलाइंस तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, “इंस्टाग्राम बिना वजह अकाउंट सस्पेंड कर रहा है और झूठा आरोप लगा रहा है. यह बहुत परेशान करने वाला है.” एक अन्य यूजर ने बताया कि उनका अकाउंट तीन बार हटाया जा चुका है, जबकि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा.वहीं एक और यूजर ने लिखा कि उनका अकाउंट भी डाउन हो गया था और कई अकाउंट बैन किए जा रहे हैं, जिनमें कुछ बॉट अकाउंट भी हो सकते हैं.