आईफोन अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स की गणना आईफोन 17 प्रो (256 जीबी) की कीमत को प्रत्येक देश में औसत दैनिक मजदूरी से विभाजित करके की जाती है, जिसमें 8 घंटे का कार्यदिवस माना जाता है.
iPhone Affordability Index
iPhone Affordability Index: Apple ने इस हफ्ते अपने Awe Dropping इवेंट में नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च किए हैं. साथ ही, कंपनी ने Watch Series 11, Watch Ultra 3, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 भी लॉन्च किए हैं. अब iPhone अफोर्डेबिलिटी इंडेक्स से पता चला है कि भारत सहित विभिन्न देशों में Apple के नए फ्लैगशिप, iPhone 17 Pro (256 GB) को खरीदने के लिए एक औसत नागरिक को कितने दिन काम करना होगा.
बता दें कि यूरोप के देश इस मामले में सबसे आगे है. लक्ज़मबर्ग और स्विट्ज़रलैंड जैसे देश में वर्कर्स को यह डिवाइस खरीदने के लिए केवल तीन दिनों की मजदूरी की आवश्यकता होगी. वहीं Apple के इस iPhone को लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, डेनमार्क, नीदरलैंड और नॉर्वे जैसे दोशों में वर्कर्स को केवल चार दिन काम करने होंगे.
इसके उलट कई उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देश में इस प्रीमियम हैंडसेट को लेने के लिए वर्कर्स को महिनों काम करना पड़ेगा. भारत में एक औसत कामगार को 160 दिनों तक काम करना होगा जो सर्वे किए गए 33 देशों में सबसे अधिक है. फिलीपींस में 101 दिन), वियतनाम (99 दिन), तुर्की (89 दिन) और ब्राज़ील (77 दिन) में भी यह फ़ोन लोगों की पहुँच से काफी दूर है.
वहीं मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में काम की अवधि 9 दिन से लेकर एक महिने से ज्यादा है. स्पेन में जहां प्रीमियम हैंडसेट के लिए एक वर्कर को 9 दिन काम करना होगा. वहीं चिली में एक वर्कर को Apple के इस नए iPhone के लिए 32 दिन काम करना होगा. हालाकिं इन देशों में यह बोझ एशिया के कम वेतन वाले देशों जितना नहीं.
यह सूचकांक iPhone 17 Pro (256 GB) की कीमत को प्रत्येक देश में औसत दैनिक वेतन से विभाजित करके, 8 घंटे का कार्यदिवस मानकर, गणना की जाती है. iPhone 17 दो स्टोरेज विकल्पों 256GB और 512GB में उपलब्ध है. जिनकी भारत में कीमत क्रमशः 82,900 रुपये और 1,02,900 रुपये है.
iPhone 17 खरीदने के लिए किस देश में कितने दिन करना होगा देखें लिस्ट
नेपाल के वो ‘Nepo Kids’, जिनके पीछे Gen Z ने मचाया बवाल, जानिये क्या है वजह
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…