<
Categories: क्राइम

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान बनाकर शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसकी पहली पत्नी रंजू मुसाहारी उर्फ फरिदा बेगम ने शिकायत दर्ज कराई थी. महिला का आरोप है कि आरोपी ने राजू बोरा, उत्पल बोरा और उत्पल सैकिया जैसे नामों का इस्तेमाल किया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए अपनी पहचान छिपाई. उसने बच्चों की पढ़ाई छुड़वाने और परिवार को परेशान करने का आरोप भी लगाया है. हटोवाल पुलिस ने केस नंबर 40/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Assam Crime: असम के नगांव जिले में पहचान छिपाकर छह महिलाओं से शादी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान जुम्मुद्दीन अहमद के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने खुद को हिंदू बताकर अलग-अलग नामों और पहचान के जरिए कई महिलाओं से शादी की. उसने कथित तौर पर कहीं राजू बोरा, तो कहीं उत्पल बोरा और उत्पल सैकिया बनकर महिलाओं को अपने झांसे में लिया. मामले का खुलासा उसकी पहली पत्नी की शिकायत के बाद हुआ. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है.

अलग-अलग नामों से शादी करने का आरोप

जुम्मुद्दीन अहमद नगांव जिले के सामागुड़ी इलाके के सोनारीबाली का रहने वाला है. उसकी पहली पत्नी रंजू मुसाहारी, जिन्हें फरिदा बेगम के नाम से भी जाना जाता है, ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला का आरोप है कि जुम्मुद्दीन ने अपनी असली पहचान छिपाई और खुद को हिंदू बताकर अलग-अलग महिलाओं से शादी की. शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने राजू बोरा, उत्पल बोरा और उत्पल सैकिया जैसे नामों का इस्तेमाल किया. आरोप है कि उसने साल 2001 में तेजपुर की एक बोडो महिला से राजू बोरा बनकर शादी की थी. इसके बाद उसने कालियाबोर, कार्बी आंगलोंग, तेजपुर और अन्य इलाकों की महिलाओं से भी अलग-अलग पहचान के जरिए विवाह किया.

फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने का आरोप

शिकायतकर्ता महिला ने आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है. उसके मुताबिक, जुम्मुद्दीन ने अलग-अलग पहचान स्थापित करने और महिलाओं से शादी करने के लिए कथित तौर पर ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों का सहारा लिया. महिला का दावा है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग नाम और दस्तावेज तैयार किए थे. पुलिस अब इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता और उनमें दर्ज जानकारियों की जांच कर रही है.

पहली पत्नी बोली- 2001 से झेल रही हूं परेशानी

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता महिला ने मीडिया से बातचीत में राहत जताई. उसने कहा कि वह साल 2001 से परेशानियां झेल रही है. महिला के मुताबिक, आरोपी ने उससे समेत कुल छह महिलाओं से शादी की है. महिला ने असम के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए अपनी मौजूदा स्थिति भी बताई. उसने कहा कि फिलहाल उसकी छोटी बहन उसकी मदद कर रही है, लेकिन जब वह काम पर वापस चली जाएगी तो उसकी और उसके बच्चे की देखभाल कौन करेगा.

बच्चों की पढ़ाई छुड़वाने का भी लगाया आरोप

महिला ने जुम्मुद्दीन पर बच्चों की पढ़ाई में बाधा डालने का आरोप भी लगाया. उसका कहना है कि आरोपी नहीं चाहता था कि उसके बच्चे स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई करें. वह चाहता था कि बच्चे पढ़ाई छोड़कर कमाई करना शुरू कर दें. शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी वजह से उसके बच्चों की पढ़ाई छूट गई. उसने अपनी सास पर भी आरोपी की कथित दूसरी शादियों की जानकारी होने और उसका साथ देने का आरोप लगाया. महिला का दावा है कि आरोपी की आखिरी पत्नी ने उसकी सास को बताया था कि उनकी शादी अदालत में हुई थी और उसका रजिस्ट्रेशन भी कराया गया था. मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद हटोवाल पुलिस ने केस नंबर 40/26 दर्ज किया. जुम्मुद्दीन अहमद को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 82, 84, 83, 81, 69 और 319 के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की कथित अलग-अलग पहचानों, दस्तावेजों की वास्तविकता और महिलाओं से हुई शादियों से जुड़े हालात की जांच कर रही है. पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…

Last Updated: November 22, 2026 20:22:50 IST

ब्रेजा कार नहीं मिली तो शादी से मुकरा दिल्ली पुलिस का जवान, दुल्हन मंडप में करती रह गई इंतजार

Sonepat dowry case: सोनीपत में 20 नवंबर को दूल्हे पर ब्रेजा कार की मांग पूरी…

Last Updated: November 22, 2026 19:20:54 IST

Bulandshahr theft case:  मालिक सोता रहा, नौकर ने जेब से निकाली नोटों की गड्डी, फिर जो किया उसने सबको चौंकाया

Bulandshahr theft case: बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव तिल बेगमपुर में एक नौकर पर…

Last Updated: November 22, 2026 18:36:13 IST