Jet Fuel price increased: मिडिल ईस्ट युद्द के बीच जहां एक ओर LPG गैस के दाम बढ़ने की बात कही जा रही है वहीं, दूसरी ओर अब Air Fuel की कीमतें बढ़ने की भी खबर सामने आ रही है. युद्ध के बीच जेट फ्यूल (ATF) के दामों में तेज बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब पहले के मुकाबले हवाई यात्रा करना महंगा हो जाएगा. Indian Oil Corporation के मुताबिक ATF पर उच्च टैक्स भी लागत बढ़ा रहे हैं.
केवल यही नहीं, जेट फ्यूल की कीमतों को बढ़ता देख एयर इंडिया समेत कुछ अन्य एयरलाइन्स ने भी अपना किराया बढ़ा दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
किन एयरलाइंस ने बढ़ाया किराया?
जानकारी के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस के अलावा कुछ अन्य एयरलाइंस भी फ्यूल की कीमतों में इजाफा होने के बाद अपनी हवाई यात्रा के किरए को बढ़ा सकती हैं. एयर इंडिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की बात कही जा रही है. वहीं, कुछ अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस भी अपना किराया बढ़ा सकती हैं. वहीं, स्पाइसजेट का भी कहना है कि अगर ईंधन की कीमतें ऐसी ही रहीं तो हवाई यात्रा का किराया बढ़ाया जा सकता है.
कहां से मिलता है एयर फ्यूल?
हममें से बहुत से लोग यह सोचते होंगे कि आखिर विमान का ईंधन कहां से आा है. एयर फ्यूल या जेट फ्यूल आमतौर पर पेट्रोलियम रिफाइनरियों से ही मिलता है. इन्हीं ऑयल रिफाइनरी से क्रूड ऑयल यानि कच्चे तेल को भी प्रोसेस किया जाता है. इसके बाद रिफाइनरी में से ईंधन को ट्रकों और पाइपलाइनों के जरिए सीधा एयरपोर्ट पहुंचा दिया जाया जाता है, जहां पर विमान में ईंधन को डाला जाता है. इन्हें लेने के लिए एयरलाइंस या एयरपोर्ट्स का रिफाइनरी के साथ लॉन्ग टर्म कॉन्ट्रैक्ट होता है.
क्यों महंगा हो रहा है जेट फ्यूल ATF?
ईरान-इजराइल के बीच युद्ध को लेकर कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई बाधित होने लगी है. इसके चलते फ्यूल और गैस आदि पर काफी असर पड़ रहा है. इससे कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हो रहा है, जिसका सीधा असर जेट ईंधन (ATF) पर पड़ा है.