<
Categories: बिज़नेस

Kamla Pasand Owner Net Worth: कौन हैं कमला पसंद के मालिक और कितनी है नेटवर्थ? जानें कहां से ‌सफर किया था शुरू?

Kamla Pasand Owner Net Worth: देश के जाने-माने टॉप पान मसाला ब्रांड कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर चौरसिया की नेट वर्थ इतने करोड़ रुपये है. जानें उनकी कंपनी की नेट वर्थ कितनी है.

Kamla Pasand Owner Net Worth: जाने-माने बिजनसमैन और पान मसाला कंपनी कमला पसंद और राजश्री के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया के सुसाइड की खबर सामने आ रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीप्ति ने दिल्ली के वसंत विहार में अपने घर पर सुसाइड किया.टॉप-ब्रांड पान मसाला कंपनी के मालिक की संपत्ति के बारे में पूरी जानकारी तो नहीं है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ति करोड़ों रुपये की है. आइए जानते हैं उनके जीवन के सफर के बारे में.

छोटी सी दुकान से शुरू किया था सफर

कमल किशोर चौरसिया ने अपना बिजनेस उत्तर प्रदेश के कानपुर के फील्डखाना मोहल्ले में एक छोटी सी दुकान से शुरू किया था. आज कंपनी का टर्नओवर अरबों रुपये है. कमला पसंद के फाउंडर कमलकांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैं. कंपनी ऑफिशियली 1973 में रजिस्टर हुई थी.दोनों फाउंडर्स ने 1980 के दशक में गुटखा बिजनेस में कदम रखा था. इसी दौरान उन्होंने गुटखा बनाना और बेचना शुरू किया. समय के साथ, कंपनी ने दूसरे प्रोडक्ट सेगमेंट में भी विस्तार किया, जिसमें तंबाकू, गुटखा, इलायची और दूसरे FMCG प्रोडक्ट्स शामिल थे. कंपनी ने रियल एस्टेट और आयरन इंडस्ट्री में भी कदम रखा है.

आज है करोड़ों रुपये का बिजनेस

भारत में पान मसाला इंडस्ट्री लगातार बढ़ रही है, और मार्केट एनालिसिस करने वाली कंपनियों के अनुसार, इसकी कुल वैल्यू लगभग ₹46,882 करोड़ तक पहुंच गई है. अकेले कमला पसंद ब्रांड इस बड़े बिजनेस में ₹3,000 करोड़ से ज्यादा का योगदान देता है.कंपनी की मेन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट कानपुर में है, जहां से देश भर के अलग-अलग राज्यों में पान मसाला सप्लाई किया जाता है. कंपनी की सफलता खुद ही सब कुछ बयां करती है. आज इसकी नेट वर्थ करोड़ों रुपये में है.

बहु ने की खुदकुशी

कमल किशोर चौरसिया की बहु दीप्ति मंगलवार शाम को अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिलीं. जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को सुसाइड नोट के अलावा एक डायरी भी मिली. इसमें दीप्ति ने अपने पति के साथ रिश्ते अच्छे नहीं होने की बात लिखी थी. इसके अलावा, उन्होंने सुसाइड नोट में “प्यार नहीं, भरोसा नहीं” लिखकर अपनी निराशा जताई.

दूसरी शादी हो सकती है वजह

दीप्ति और हरप्रीत 2010 में शादी  के बंधन में बंधे थे. उनका एक 14 साल का बेटा भी है. पुलिस का कहना है कि वे अभी सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. वसंत विहार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दीप्ति के पति हरप्रीत की दो शादियां हुई थीं. खबर है कि उन्होंने दूसरी शादी एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस से की थी.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 08:35:18 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST