<
Categories: मनोरंजन

कौन हैं बिरवा शाह? स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल की Ex Girlfriend! प्यार में थे दीवाने, किया था घुटनों पर बैठकर प्रपोज

Who Is Birwa Shah? कौन हैं स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल की एक्स गर्लफ्रेंड?, जिसके प्यार में थे दीवाने, किया था घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज. सोशल मीडिया पर पुराना फोटो हो रहा है अब तेजी से व्यारल.

Who Is Birwa Shah, Palash Muchhal Ex-Girlfriend? स्मृति मंधाना के मंगेतर पलाश मुच्छल और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की एक तस्वीर सोशल माडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के मंगेतर पलाश मुच्छल की एक्स गर्लफ्रेंड बिरवा शाह कौन? जिसके प्यार में वो दीवाने थे और उन्होंने बिरवा शाह को घुटनों पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया है. 

पलाश मुच्छल की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ हो रही है तस्वीरें वायरल (Pictures Of Palash Muchhal With His Ex-Girlfriend Viral On Social Media)

काफी समय से इंडियन वुमेन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल अपनी शादी को लेकर लगातार खबरों में बने हुए है, कपल की शादी बीती 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन वो टल गई. खबरों के अनुसार शादी टालने की वजह स्मृति (Smriti Mandhana-Palash Muchhal Wedding Postponed) के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने है. क्रिकेटर के पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के शादी के फंक्शन हल्दी मेहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, लेकिन स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया से सभी तस्वीरें डिलीट कर दी है. इस दौरान पलाश की एक महिला के साथ चैट भी वायरल हो रही है, जिसमें वो किसी लड़की के साथ फ्लर्ट करते दिख रहे हैं, जिसके बाद कई फैंस का कहना है कि पलाश ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया है. अब एक पलाश की एक्स गर्लफ्रेंड का एक फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहै है, जिसमें पलाश घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया है

पलाश ने बिरवा को किया था शादी के लिए प्रपोज (Palash Had Proposed Marriage To Birwa Shah)

सोशल मीडिया पर पलाश की बिरवा संग एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में पलाश बिरवा को घुटनों पर बैठे शादी के लिए प्रपोज करते दिख रहे हैं. ठीक वैसे ही अंदाज में जैसे पलाश ने स्मृति ((Smriti Mandhana-Palash Muchhal) को डीवाई पाटिल स्टेडियम में शादी के लिए प्रपोज किया था. अब इन वायरल तस्वीरों को देखने के बाद फैंस काफी ज्यादा नराज हो रहे हैं और इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद कई तरह की अफवाहों को भी हवा मिल रही है.

कौन हैं बिरवा शाह? (Who Is Birwa Shah Ex-Girlfriend Of Palash Muchhal)

कई खबरों के अनुसार बिरवा शाह एक मेडिकल स्टूडेंट थी और अब वो पेशे से एक डॉक्टर हैं. पलाश मुच्छल और बिरवा शाह की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई थी. सोशल मीडिया पर हो रही वायरल तस्वीरों को देख साफ पता चलता है कि दोनों प्यार में और उनका रिलेशनशिप काफी लंबा चला था. पलाश की फैमिली को बिरवा शाह के बारे में सब कुछ पता था. लेकिन दोनों की शादी नहीं हो सकी और साल 2019 में पलाश और बिरवा अलग हो गये. इसी साल पलाश की मुलाकात स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) से हुई थी लंबी रिलेशनशिप के बाद दोनों ने 23 नवंबर 2025 को शादी करने का फैसला लिया था.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:02:07 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST

दूसरे पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, नाम की मेहंदी भी लगाई… जयपुर में 13 साल पुरानी शादी खत्म

13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…

Last Updated: October 27, 2026 21:24:04 IST