होम / सोने चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट, जानिए कितना है 10 ग्राम सोने का भाव 

सोने चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट, जानिए कितना है 10 ग्राम सोने का भाव 

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : June 10, 2022, 12:11 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
आज शुक्रवार को जहां एक ओर शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, वहीं कमोडिटी बाजार में भी गिरावट का माहौल है। इसी कारण कीमती धातु सोने चांदी के भाव में कमी आई है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोने की कीमत में 0.30 फीसदी की गिरावट आई और इसका भाव टूटकर 50,852 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। वहीं चांदी 0.59 फीसदी गिरकर 61,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखाना चाहिए। ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करनी चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो आफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है।

ज्वैलरी में नहीं होता है 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

ऐसे जानें अपने शहर में सोने की लेटेस्ट कीमत

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

कैसे तय होती है सोने की कीमत

ज्यादातर सोने की ज्वेलरी 22 कैरेट में बनती है। इसी के आधार पर ज्वैलरी की कीमत भी तय होती है। गोल्ड ज्वेलरी की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन और जीएसटी के आधार पर तय होती है। मान लो यदि 24 कैरेट सोने का रेट 50,000 रुपए है। बाजार में इसे खरीदने जाते हैं तो 22 कैरेट सोने का दाम (50000/24)x22=45833.30 रुपए होगा। ऐसे ही 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी तय होगी। (50000/24)x18=37500
इसके अलावा मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी अलग से लगाए जाते हैं।

ये भी पढ़े : लोन बांटने वाली चीनी एप्स से सावधान, उगाही के नाम पर करते हैं ब्लेकमेल, जानिए कैसे चलता है इनका धंधा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : किसानों को तोहफा, 17 फसलों की एमएसपी में वृद्धि, जानिए किस फसल पर कितना बढ़ा न्यूनतम समर्थन मूल्य

ये भी पढ़ें : Credit Card वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने यूपीआई से लिंक को दी मंजूरी

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.