मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 से पहले Kotak Neo ने संवत 2083 के लिए 12 शेयर चुने हैं. जानिए 7 फंडामेंटल और 5 टेक्निकल स्टॉक्स के टारगेट और स्टॉप लॉस के बारे में.
Muhurat Trading 2026: दिवाली 2026 के साथ ही शेयर बाजार में नए संवत 2083 की शुरुआत होने जा रही है. हर साल की तरह इस बार भी निवेशकों की नजर मुहूर्त ट्रेडिंग पर है. इस खास मौके पर निवेशक ऐसे शेयरों की तलाश में रहते हैं, जिनमें आने वाले एक साल के दौरान अच्छी कमाई की संभावना हो. इसी को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज फर्म Kotak Neo ने अलग-अलग सेक्टर के 12 शेयरों को अपनी पसंद में शामिल किया है.
इन शेयरों में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस, बैंकिंग, आईटी, ज्वेलरी, मेटल और एनर्जी जैसे सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं. ब्रोकरेज ने अपनी पसंद को दो हिस्सों में बांटा है. पहली कैटेगरी में 7 फंडामेंटल शेयर हैं, जिन्हें कंपनियों के कारोबार, मुनाफे की ग्रोथ और वैल्यूएशन के आधार पर चुना गया है. वहीं, दूसरी कैटेगरी में 5 टेक्निकल शेयर हैं, जिनमें मौजूदा प्राइस ट्रेंड और चार्ट के संकेतों के आधार पर निवेश के मौके तलाशे गए हैं.
Kotak Neo की फंडामेंटल पसंद में सबसे पहला नाम APL Apollo Tubes का है. कंपनी देश में स्ट्रक्चरल स्टील ट्यूब बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है. इसकी उत्पादन क्षमता को मौजूदा 50 लाख टन से बढ़ाकर FY28 तक 80 लाख टन करने की योजना है. ब्रोकरेज को FY26 से FY29 के बीच कंपनी के रेवेन्यू में 16% और मुनाफे में 19% सालाना ग्रोथ की उम्मीद है.
दूसरा शेयर Eternal है, जिसके कारोबार को Blinkit से मजबूती मिलने की संभावना है. कंपनी मार्च 2027 तक अपने डार्क स्टोर्स की संख्या 3,500 से ज्यादा करने का लक्ष्य रखती है. Kotak Neo के मुताबिक, FY26 से FY29 के बीच इसके रेवेन्यू में 63% की सालाना ग्रोथ हो सकती है.
डिफेंस सेक्टर से Hindustan Aeronautics (HAL) को चुना गया है. कंपनी के पास 2.55 लाख करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है, जो अगले 7-8 साल तक कारोबार को सपोर्ट कर सकता है. Tejas Mk2, हेलीकॉप्टर और विमानों के अपग्रेड प्रोग्राम से भी कंपनी को नए ऑर्डर मिलने की संभावना है.
इसके अलावा Jubilant Ingrevia पर भी ब्रोकरेज का भरोसा है. कंपनी को स्पेशियलिटी केमिकल्स और न्यूट्रिशन बिजनेस से ग्रोथ मिलने की उम्मीद है. Persistent Systems में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ी टेक्नोलॉजी की बढ़ती मांग और नए ऑर्डर कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं.
ज्वेलरी सेक्टर से Titan Company को पसंद किया गया है. बाजार में हिस्सेदारी बढ़ने, ज्वेलरी की बिक्री और मार्जिन में सुधार से कंपनी को फायदा मिल सकता है. वहीं, बैंकिंग सेक्टर से Ujjivan Small Finance Bank को चुना गया है. इसके लोन बुक में 32% और डिपॉजिट में 30% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Kotak Neo ने पांच शेयरों में टेक्निकल आधार पर निवेश के मौके भी बताए हैं. इनमें Bajaj Finance, ICICI Bank, JSW Steel, Bharat Electronics और Reliance Industries शामिल हैं. ब्रोकरेज ने Bajaj Finance के लिए 1,200 रुपये का टारगेट और 770 रुपये का स्टॉप लॉस दिया है. ICICI Bank के लिए 1,800 रुपये का टारगेट है, जबकि 1,200 रुपये के नीचे स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है.
इसी तरह JSW Steel का टारगेट 1,475 रुपये और स्टॉप लॉस 1,150 रुपये के नीचे है. Bharat Electronics के लिए 410 रुपये का टारगेट और 340 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है. Reliance Industries के मामले में 1,400 रुपये का टारगेट और 1,050 रुपये के नीचे स्टॉप लॉस बताया गया है.
(डिस्क्लेमर: यह कंटेंट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसे वित्तीय, निवेश, कानूनी या कर संबंधी सलाह न समझें। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले पाठकों को विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए.)
यह भी पढ़ें: बाजार में बुल्स का तूफान, सेंसेक्स-निफ्टी ने लगाई छलांग, निवेशकों की दौलत में 1 लाख करोड़ रुपये जुड़े
Ghaziabad Police Station Blast: पुलिस और एक्सपर्ट टीमें धमाके की वजह का पता लगाने के…
धनतेरस पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई. त्योहारी बिक्री 20% तक बढ़ी, जबकि कारों, घरेलू…
Paraguay President Santiago Pena Impeachment: खास बात यह है कि उनकी अपनी पार्टी के सांसदों…
Delhi Wazirpur Factory Suicide: पीड़ित संदीप उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला…
SC Agrotech का बोर्ड 13 नवंबर को 1:10 स्टॉक स्प्लिट, 4:5 बोनस शेयर और 100%…
Ramayana Box Office Collection: पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने रणबीर कपूर…