Ramayana Box Office Collection: पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने रणबीर कपूर की पिछली रिलीज 'एनिमल' को पीछे छोड़ दिया. हालांकि, यह 'धुरंधर 2' के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई. 'धुरंधर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 102 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया था.
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2
Ramayana Box Office Collection: दूसरे दिन भी रणबीर कपूर की फिल्म का जलवा, 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई
रणबीर कपूर और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ (Ramayana: Rise Of A Legend) ने 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह था. इसकी शानदार एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ा दी थीं. फिल्म ने पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ रुपये नेट की कमाई के साथ अपना खाता खोला.
पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ने रणबीर कपूर की पिछली रिलीज ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ दिया. हालांकि, यह ‘धुरंधर 2’ के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई. ‘धुरंधर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 102 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया था.
फिल्म के पहले वीकेंड में प्रवेश करते ही इसकी कमाई में और उछाल आने की उम्मीद है. शुक्रवार को खासकर शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, शनिवार और रविवार की छुट्टियों का फायदा भी फिल्म को मिल सकता है.
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन अब तक 48.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें हिंदी वर्जन का योगदान 30.39 करोड़ रुपये रहा है. यश जैसे बड़े स्टार की मौजूदगी के बावजूद कन्नड़ वर्जन को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिल रहे हैं. फिल्म की कमाई में हिंदी वर्जन की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बनी हुई है.
इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि, दूसरे दिन के आंकड़े अभी शुरुआती हैं और दिनभर के शो के साथ इनमें बदलाव हो सकता है.
‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. वह इससे पहले ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा हैं.फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, लारा दत्ता और इंदिरा कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है. फिल्म की भव्यता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिएटिव टीम के कारण भी इसे लेकर काफी चर्चा है.
अब सभी की निगाहें वीकेंड की कमाई पर टिकी हैं. आने वाले दो दिन यह तय करने में अहम होंगे कि फिल्म अपनी शानदार शुरुआत को बॉक्स ऑफिस पर लंबी सफलता में बदल पाती है या नहीं.
Paraguay President Santiago Pena Impeachment: खास बात यह है कि उनकी अपनी पार्टी के सांसदों…
Delhi Wazirpur Factory Suicide: पीड़ित संदीप उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर का रहने वाला…
SC Agrotech का बोर्ड 13 नवंबर को 1:10 स्टॉक स्प्लिट, 4:5 बोनस शेयर और 100%…
Aaj Ka Love Rashifal 7 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शनिवार (7 नवंबर 2026)…
Petrol Diesel Price 7 November 2026:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीज़ल…
Weather Update 7 November 2026: राजधानी दिल्ली में आज मौसम सूखा रहने की उम्मीद है.…