<
Categories: बिज़नेस

Lado Lakshmi Yojana: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, कौन उठा सकता है योजना का लाभ? जानें अप्‍लाई करने की प्रक्रिया

योजना के तहत हर महीने उन्हें 2100 रुपये की राशि दी जाएगी. अगर आप इस योजना की पात्र हैं तो ऐसे में इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में.

Lado Lakshmi Yojana: अक्सर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने के लिए सरकार कोई न कोई योजना निकालती रहती है. ताकि जरूरतमंदों महिलाओं की कुछ मदद की जा सके. हालांकि, कई बार जानकारी का अभाव होने के चलते कुछ पात्र महिलाएं भी इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाती हैं. महिलाओं के लिए सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है. वैसे तो यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा निकाली गई है, जिसमें हरियाणा में रहने वाली महिलाएं इसका लाभ उठा सकेंगी.

योजना के तहत हर महीने उन्हें 2100 रुपये की राशि दी जाएगी. अगर आप इस योजना की पात्र हैं तो ऐसे में इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में. 

क्या है लाडो लक्ष्मी योजना?

लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को सशक्त बनाने की एक योजना है. इस योजना के तहत सरकार द्वारा महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की मदद की जाती है. यह योजना अन्य योजनाओं से थोड़ी अलग इसलिए है क्योंकि इस योजना में हर महीने 1100 रुपये महिलाओं के बैंक खाते में जाते हैं जबकि बचे हुए 1100 रुपये महिलाओं को फिक्स डिपॉजिट या रेकरिंग डिपॉजिट (RD) के रूप में जमा करती है. यानि हर महीने सरकार आपके 1100 रुपये सरकारी बचत में डाल रही है. 

कैसे भरे आवेदन?

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Apply Online या Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है. अब अपना आधार नंबर मोबाइल नंबर, नाम और बैंक की डिटेल की जानकारी देनी है. अब आपको आवेदन भरके सबमिट कर देना है. आप द्वारा सभी चीजें सही भरी गई होंगी तो आपको इस योजना का लाभ मिलने लगेगा. 

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

10 वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं. योजना के लॉन्च होने के बाद इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं. अगर योजना के तहत आने वाली किसी महिला की असमय मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में जमा की गई सारी राशि महिला द्वारा बनाए गए नॉमिनी को दे दी जाएगी. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

दिलजीत दोसांझ के शो में सुरक्षा का मेगा प्लान, एंट्री से एग्जिट तक कड़ी निगरानी, जानें क्या है पूरा प्लान

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम…

Last Updated: October 28, 2026 23:53:26 IST

मां से मिलने के लिए बेटे ने खर्च कर दी महीने भर की कमाई, पहली बार फ्लाइट में बैठकर पहुंचा घर

Bihar News: बिहार के सत्यरोहन चेन्नई में रहकर काम करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल…

Last Updated: October 28, 2026 22:57:50 IST

बिजली बिल आधा करने को लेकर विवाद, बुजुर्ग सास को जमीन पर दबाकर पीटा, बहू पर केस दर्ज

Elderly Mother-in-law beaten up: हरियाणा के करनाल जिले के बल्लाह गांव में बिजली बिल आधा…

Last Updated: October 28, 2026 22:48:40 IST

ईरान में फिल्म डायरेक्टर जफर पनाही को 5 साल की जेल, संपत्ति जब्त करने का आदेश, विदेश जाने पर भी रोक

Jafar Panahi jail sentence: ईरान की अदालत ने मशहूर फिल्म निर्देशक जफर पनाही को गैरमौजूदगी…

Last Updated: October 28, 2026 22:38:43 IST

जीजा-साली के इश्क का चढ़ा परवान, फिर हुआ कत्ल! ऐसे रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Ramgarh Zeba Parveen murder case: झारखंड के रामगढ़ जिले के रोशन नगर में 17 अक्टूबर…

Last Updated: October 28, 2026 21:19:48 IST

‘खुद करता है मेडिटेशन, दूसरों की…’ अभिषेक शर्मा की सेंचुरी पर ईशान किशन का मजेदार तंज

Ishan Kishan on Abhishek Sharma: हाल ही में हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले…

Last Updated: October 28, 2026 20:35:32 IST