Live TV
Search
Home > बिज़नेस > आगरा में LIG और HIG Flats की फिर होगी ई-नीलामी, कितने में होगी बुकिंग, क्या रहेगा रिजर्व प्राइस, जानें डिटेल

आगरा में LIG और HIG Flats की फिर होगी ई-नीलामी, कितने में होगी बुकिंग, क्या रहेगा रिजर्व प्राइस, जानें डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एलआईजी और एचआईजी दोनों फ्लैट्स को 19 फरवरी को ई-निलामी में रखा गया था. आगरा में यह फ्लैट्स उन लोगों के लिए काफी किफायती हो सकते हैं, जो कम बजट में अपना खुद का घर लेने की सोच रहे हैं. इन फ्लैट्स में आपको एक अच्छा मेंटेनेंस और बेहतर सोसाइटी देखने को मिल सकती है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-03-22 11:30:02

Mobile Ads 1x1

LIG and HIG Flats E Auction: दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी के दाम आसमान छू रहे हैं. दिल्ली में प्रॉपर्टी लेना आज के समय में काफी कठिन हो गया है. लेकिन, अगर आप दिल्ली एनसीआर से 2-3 घंटे की दूरी पर कहीं घर खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है. UP आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) आपके लिए एक बेहद ही किफायती सौदा लेकर आया है. दरअसल, आगरा में इन दिनों सस्ते LIG और महंगे HIG फ्लैट्स की ई-नीलामी होने जा रही है.

कब शुरु होगी ई-निलामी?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो LIG और HIG फ्लैट्स की ई-निलामी 25 मार्च 2026 से शुरु होगी. अगर आप ई-निलामी की प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो इसका आवेदन करना होगा. माना जा रहा है कि अगर इन फ्लैट्स पर सिंगल बिडिंग मिलती है तो ऐसे में हो सकता है कि इनकी ई-नीलामी दोबारा से की जाएगी. बता दें कि यह फ्लैट्स आगरा के ताज इलाके में हैं. सूत्रों के मुताबिक फ्लैट्स की दोबारा से ई-नीलामी 16 अप्रैल 2026 से शुरु की जा सकती है. इस प्रक्रिया के लिए आप 27 मार्च से लेकर 15 अप्रैल तक अपनी पंजीकरण करवा सकते हैं ताकि आप ई-नीलामी की प्रक्रिया में शामिल हो सकें. 

कितनी देनी होगी टोकन मनी 

UPAVP की मानें तो अगर आप HIG फ्लैट्स लेते हैं तो इसके लिए रिजर्व प्राइस 42,38,756 रुपए रखा गया है. इसके अलावा यह फ्लैट कमला नगर में स्थित है.  HIG फ्लैट के लिए आपको कुल 2,11,938 रुपए टोकन मनी के तौर पर देने होंगे. इसका एरिया कुल 94.55 मीटर वर्ग का है. वहीं, माना जा रहा है कि LIG फ्लैट की कुल कीमत और रिजर्व प्राइस 42,49.085 रुपए रखी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन फ्लैट्स की यमुना एक्सप्रेसवे से NCR की डायरेक्ट कनेक्टिविटी है. वहीं, यहां जल्दी ही मेट्रो लाइन आने की बात कही जा रही है. 

MORE NEWS