Live
Search
Home > बिज़नेस > LPG Cylinder Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच देश के प्रमुख 8 शहरों में क्या है LPG का रेट?

LPG Cylinder Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच देश के प्रमुख 8 शहरों में क्या है LPG का रेट?

LPG Cylinder Price Today: देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुबंई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु और पटना में आज यानी रविवार (15 मार्च, 2026) को कमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत क्या है? आइए जानते हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 15, 2026 10:00:17 IST

Mobile Ads 1x1

LPG Cylinder Price Today: भारत में कमर्शियल और घरेलू लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडरों की सप्लाई में रुकावट आ रही है, क्योंकि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से होने वाला ज़रूरी व्यापार लगभग ठप हो गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत अपनी घरेलू LPG ज़रूरतों का लगभग 60% हिस्सा आयात से पूरा करता है और इस आयात का 90% हिस्सा मिडिल ईस्ट से होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है.

नतीजतन, भारत में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के LPG सिलेंडरों की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. इस बदलाव का असर उन घरों और व्यवसायों पर पड़ेगा जो खाना पकाने वाली गैस पर निर्भर हैं. पिछले हफ़्ते 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतें ₹60 बढ़ाई गईं, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतें ₹114.5 बढ़ाई गईं.

भारत के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत

शहर घरेलू दर कमर्शियल दर
नई दिल्ली ₹913 ₹1,884.50
मुंबई ₹912.50 ₹1,836
कोलकाता ₹939 ₹1,988.50
चेन्नई ₹928.50 ₹2,043.50
हैदराबाद ₹965 ₹2,105.50
लखनऊ ₹950.50 ₹2,007
बेंगलुरु ₹915.50 ₹1,958
पटना ₹1,002.50 ₹2,133.50

गैस के सप्लाई में आई रूकावट

PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले LPG सिलेंडरों की कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई है. इस योजना के तहत कम आय वाले परिवारों को 10 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए गए हैं. पिछले कुछ दिनों से मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में खासकर हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में सप्लाई में रुकावटें आने की खबरें मिल रही हैं.

घबराहट के बीच सिलेंडर की खरीदारी में हुई वृद्धि

गैस की कमी के चलते कई भोजनालयों ने मांसाहारी व्यंजन परोसना बंद कर दिया है, क्योंकि मांसाहारी भोजन पकाने में ज्यादा समय लगता है और ज्यादा ईंधन खर्च होता है. वहीं, कुछ अन्य रेस्तरां पूरी तरह से बंद हो गए हैं. उपभोक्ताओं के बीच घबराहट में खरीदारी (Panic buying) भी बढ़ गई है, शुक्रवार को इसमें लगभग 60% की बढ़ोतरी देखी गई. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने शनिवार से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल एलपीजी बांटना शुरू कर दिया है.

सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर बांटना किया शुरू

मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि काफी चर्चा के बाद सरकार ने फैसला किया है कि कमर्शियल ग्राहकों को भी एलपीजी मिलेगी. कई राज्यों में कमर्शियल सिलेंडर बांटना शुरू कर दिया गया है और ग्राहकों को वे मिलने भी लगे हैं.इसके अलावा, सरकार ने शनिवार को उन घरों से भी कहा जिनके पास पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन और LPG दोनों हैं कि वे LPG छोड़ दें और किसी भी सरकारी तेल कंपनी या उसके डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर रिफिल न करवाएं.

इस बीच, भारत के झंडे वाले दो LPG टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजर गए हैं और रास्ते में हैं. उनके आने से कुछ दबाव कम होने की उम्मीद है.

MORE NEWS