<
Categories: बिज़नेस

LPG Subsidy New Rule: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं LPG गैस के नियम, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम वरना रुक जाएगी सब्सिडी!

LPG सिलेंडर पर सब्सिडी का लाभ ले रहे उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है. 1 अक्टूबर से बदलने जा रहा है LPG बुकिंग का महत्वपूर्ण नियम. सब्सिडी मिलती रहे इसके लिए आपको एक महत्वपूर्ण काम करना है. जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें

अगर आपके घर में भी रसोई गैस का इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि 1 अक्टूबर से सरकारी छूट (सब्सिडी) वाले रेट पर LPG सिलेंडर बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन कराना अनिवार्य होगा. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, इस कदम का मकसद फर्जी और दोहरे कनेक्शन खत्म करना है, ताकि सब्सिडी का पैसा सीधे हकदार परिवारों तक पहुंचे और गैस की कालाबाजारी या कमर्शियल इस्तेमाल रुके.

1 अक्टूबर तक करें ये काम

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 सितंबर तक देश के लगभग 27.43 करोड़ एक्टिव एलपीजी ग्राहक (करीब 89.9%) बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करा चुके हैं. जिन्होंने करा लिया है उन्हें घबराने या दोबारा चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. आपकी बुकिंग पहले की तरह आसानी से चलती रहेगी. जिनका बाकी है उन्हें 1 अक्टूबर के बाद जब तक आप अपना वेरिफिकेशन पूरा नहीं कर लेते, तब तक आप सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे.

सत्यापन कराने के 3 बेहद आसान तरीके

सरकार ने इसे इतना आसान बना दिया है कि आपको लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी:

घर बैठे मोबाइल ऐप से: आप अपनी गैस कंपनी के ऐप से खुद ही ई-केवाईसी (e-KYC) कर सकते हैं.

  • Indane ग्राहक: IndianOil ONE ऐप
  • Bharatgas ग्राहक: HelloBPCL ऐप
  • HP Gas ग्राहक: HP PAY ऐप

सिलेंडर की डिलीवरी के समय: जब डिलीवरी बॉय सिलेंडर देने आए, तो आप उसके पास मौजूद मोबाइल ऐप के जरिए तुरंत अंगूठा या चेहरा स्कैन करवा सकते हैं.

एजेंसी जाकर: आप सीधे अपने एलपीजी वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) के शोरूम पर जाकर भी इसे पूरा कर सकते हैं.

ऑथेंटिकेशन न कराने पर क्या होगा?

अगर कोई ग्राहक किसी वजह से यह बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराना चाहता या कराने में असमर्थ है, तो भी उसकी गैस सप्लाई बंद नहीं होगी. हालांकि, उसे सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.

ऐसे ग्राहकों को बिना सब्सिडी वाले बाजार भाव (मार्केट प्राइस) पर 5 किलो या 10 किलो के छोटे सिलेंडर मिलेंगे, जिसके लिए उन्हें कंपनी के पोर्टल, ऐप, व्हाट्सएप चैटबॉट या IVRS के जरिए अपनी सहमति दर्ज करानी होगी.

कई बार बढ़ चुकी है समय-सीमा

देशभर में यह अभियान अक्टूबर 2023 से चलाया जा रहा है. सरकार ने पहले इसके लिए 30 जून की तारीख तय की थी, जिसे बाद में जुलाई और अगस्त से बढ़ाते-बढ़ाते आखिरकार 14 सितंबर तक का समय दिया गया. पेट्रोलियम कंपनियों ने लोगों को जागरूक करने के लिए 12 करोड़ से ज्यादा एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज और विशेष कैंप लगाए हैं.

सरकार पर बड़ा वित्तीय बोझ

दरअसल, रसोई गैस की कीमतें काबू में रखने के लिए सरकार भारी सब्सिडी दे रही है. सितंबर 2026 में 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर सरकार करीब 210 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दे रही है, जो जून के दौरान 721 रुपये तक पहुंच गई थी.

सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) का घाटा कम करने के लिए सरकार वित्त वर्ष 2025-26 और 2026-27 में 30,000-30,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर रही है. इसके बावजूद कंपनियों का घाटा अगस्त 2026 तक 62,000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है.

NOTE: किसी भी समस्या या जानकारी के लिए आप LPG कस्टमर केयर हेल्पलाइन 1800 2333 555 पर कॉल कर सकते हैं. 1 अक्टूबर से पहले अपना सत्यापन जरूर पूरा करा लें.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Watch Video: यूट्यूबर शिवानी कुमारी और अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची के दोस्ती में दरार बीच विवाद, रोते हुए शिवानी ने लगाई गुहार

Shivani Kumari Marvin Achi Controversy: अमेरिकी यूट्यूबर मार्विन आची और शिवानी कुमारी के बीच विवाद…

Last Updated: October 30, 2026 16:02:13 IST

Caught on Camera: बस रुकते ही दौड़ पड़े 2 युवक, कंडक्टर का सिर फोड़ा; भागते समय आरोपी की टी-शर्ट निकली-हुआ ‘नंगा’

Caught on Camera: बुलंदशहर के अनूपशहर में दो युवकों ने बस रुकते ही परिचालक पर…

Last Updated: October 30, 2026 15:57:30 IST

Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: पंजाब-दिल्ली में गैंग का नेटवर्क, फिर साबरमती जेल ही क्यों बनी लॉरेंस का ठिकाना? जानिए गुजरात में कैद रहने की असली वजह

Lawrence Bishnoi Sabarmati Jail: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में कड़ी…

Last Updated: October 30, 2026 15:50:11 IST

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान…

Last Updated: October 30, 2026 15:31:24 IST

BIGG BOSS 20: EX का नाम सुनते ही रो पड़ीं उदिति, काशवी के लिए सबसे भिड़ गए स्काउट; फिर जो हुआ…

BIGG BOSS 20: बिग बॉस में स्काउट OP और उदिति सिंह के बीच काशवी और…

Last Updated: October 30, 2026 15:28:15 IST

Arshdeep Singh Record: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, T20I में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

Arshdeep Singh 150 T20I Wickets: अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे T20I में इतिहास…

Last Updated: October 30, 2026 15:10:00 IST