<
Categories: मनोरंजन

Salman Khan Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की आखिर किस गलती पर इतना भड़क गए सलमान! कैमरे के सामने उतारी जैकेट और टोपी, फिर जो हुआ…

Salman Khan Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान का ऐसा रूप देखने को मिला जो पहले कभी नहीं दिखा! गेमर स्काउट के बयान पर भड़के भाईजान ने स्टेज पर ही टोपी और जैकेट उतारकर ट्रोलर्स को खुली चुनौती दे डाली. आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान को खोना पड़ा अपना आपा? जानिए इस ड्रामे की पूरी सच...

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में इस बार भारी हंगामा देखने को मिला. शो के होस्ट सलमान खान न केवल घर के सदस्यों की हरकतों से नाराज नजर आए, बल्कि उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले लोगों को भी करारा जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने गुस्से में आकर अपनी टोपी और जैकेट तक उतार दी.

ट्रोलर्स को सलमान का मुंहतोड़ जवाब

एपिसोड के दौरान सलमान खान ने गेमर स्काउट (ScoutOP) को उनके पिछले हफ्ते दिए गए एक बयान पर आड़े हाथों लिया. स्काउट ने अपनी गेमिंग कम्युनिटी से कहा था कि अगर वे कुछ गलत कहें तो लोग सलमान को ट्रोल करें.

इस पर बात करते हुए सलमान खान ने अपना आपा खो दिया और ट्रोलिंग की संस्कृति पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा, ‘लोग क्या और क्यों ट्रोल करना चाहते हैं? यह कैसी सोच है? यह मेरे साथ भी हुआ है. लोग कहते हैं कि ‘भाई मोटे हो गए हैं’. तो लो, कर लो ट्रोल…’इतना कहते ही सलमान खान ने अपनी टोपी और जैकेट उतार दी और चुनौती देने के अंदाज में बोले, ‘अब करो ट्रोलिंग!’

कंटेस्टेंट्स को दी नसीहत

सलमान खान ने शो की पहली वाइल्डकार्ड या मेहमान आम्रपाली दुबे से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने आम्रपाली से पूछा था कि क्या घर में कोई कमी है, तो उन्होंने मना कर दिया था.

सलमान ने घरवालों से कहा, ‘हमने सोचा था कि हम चुन-चुनकर अच्छे कंटेस्टेंट्स लाएंगे, लेकिन कभी-कभी हमारे चुनाव में ही कमी रह जाती है. जब आप लोग कहते हैं कि कोई कमी नहीं है, तो हमें लगता है कि घर में एक-दो ‘कमीने’ तो होने ही चाहिए.’

इसके बाद सलमान ने तंज कसते हुए घरवालों से कहा कि आपकी बदतमीजी, नियमों को तोड़ने और गालियों की वजह से मेरा नाम जरूर रोशन होगा.

शो का रोमांच और नए नियम

6 सितंबर से शुरू हुए इस सीजन में टीवी जगत, सोशल मीडिया और खेल दुनिया के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए हैं, जिनमें माही विज, आसिफ खान, अमन गांधी, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, स्काउट, आरिशफा खान और मुक्केबाज मैरी कॉम जैसे नाम शामिल हैं.

इस बार गेम में कंटेस्टेंट्स को खुद को बचाने के लिए दो ‘लाइफ’ दी गई हैं. हाल ही में उदिती सिंह ने कम वोट मिलने की वजह से अपनी एक लाइफ गंवा दी, वहीं कनिष्का मान का वरदान कैप्टन यंग DSA ने छीन लिया. यह शो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर प्रसारित किया जा रहा है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST