<
Categories: बिज़नेस

Meesho ने मचाया तूफान, पांच दिनों में 74% दिया रिटर्न, अरबपति बने फाउंडर विदित आत्रे

Vidit Aatrey Net Worth: मीशो के शेयरों में 74 % की वृद्धी दर्ज की गई है और इसी के साथ आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई करने वाले विदित आत्रे अरबपतियों की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं.

Vidit Aatrey Net Worth: मीशो के शेयरों ने शेयर बाजार में जोरदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. आज के कारोबार में कंपनी के शेयरों में तेजी से उछाल देखने को मिला है और ये इंट्राडे में अब तक के 52-हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गया है। मंगलवार को मीशो के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई, सेशन के दौरान शेयर 13% से ज्यादा बढ़कर 193.50 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. एक दिन पहले यानी सोमवार को यह शेयर 170.75 रुपये पर बंद हुआ था. इसी के साथ मीशो के सह-संस्थापक विदित आत्रे अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. शेयर बाजार में लिस्टिंग के दिनों से मीशो के शेयरों में 74 प्रतिशत की वृद्धी दर्ज की गई.

विदित आत्रे के पास 11.1 % की हिस्सेदारी

आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने वाले विदित आत्रे मीशो से पहले आईटीसी लिमिटेड और इनमोबी में काम किए थे. उनकी उपलब्धियों को कई बड़े मंचों पर पहचान मिली है. लिस्टिंग के दिन आई तेजी का सीधा फायदा मीशो के दोनों कॉ-फाउंडर्स को मिला है. इससे उनकी संपत्ती में शानदार बढ़त हुई है. विदित आत्रे के पास मीशो के करीब 47.25 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी में लगभग 11.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. आज यानी मंगलवार को शेयर के आधार पर उनकी हिस्सेदारी की कुल वैल्यू लगभग 9,128 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई, जो लगभग 1 अरब डॉलर के बराबर है. यही वजह है कि विदित अत्रे अब आधिकारिक तौर पर अरबपतियों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं.

मीशो कंपनी की शुरुआत कब हुई

मीशो कंपनी की शुरुआत साल 2015 में विदित आत्रेय और संजीव बरनवाल ने मिलकर की थी. और आज के समय में यह भारत के प्रमुख सोशल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक बन चुका है. मिशो एक भारतीय सोशल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को घर बैठे ऑनलाइन बिज़नेस करने का मौका देता है, खासकर छोटे उद्यमियों को, जहाँ वे सोशल मीडिया के जरिए प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं.

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST