<
Categories: बिज़नेस

Morgan Stanley Report : निवेशकों के लिए आई गुड न्यूज, 95,000 अंकों को छू सकता है सेंसेक्स

Morgan Stanley Report : भारतीय शेयर बाजार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. Morgan Stanley Report की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर, 2026 तक सेंसेक्स 95000 अंकों को छूट सकता है.

Morgan Stanley Report Indian Share Market : ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक हालात में तेजी से सुधार हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी देखी जा रही है. इस बीच भारतीय निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसेक्स दिसंबर, 2026 तक 95,000 के बड़े स्तर को छू सकता है. इस तरह सेंसेक्स में 22 प्रतिशत का इजाफा होगा. 

मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर तक सेंसेक्स 95,000 अंकों तक पहुंच सकता है. इसके पीछे तर्क दिया गया है कि  भारतीय शेयरों में एक मज़बूत तेज़ी (bull rally)आएगी.  सेंसेक्स के इस लक्ष्य स्तर तक पहुंचने की 50 प्रतिशत संभावना है, जबकि 20 प्रतिशत संभावना यह भी है कि यह एक लाख अंकों का आंकड़ा पार करके लगभग 1.1 लाख अंकों तक पहुंच जाए. 

दूसरी ओर रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अगर बाज़ार में मंदी का दौर (bear case scenario) आता है, तो सेंसेक्स साल के अंत तक अपने मौजूदा स्तर यानी करीब 76,000 अंकों के आसपास ही रह सकता है. सेंसेक्स के लिए 95,000 अंकों के ‘बेस केस’ के लिए कई स्थितियां बन रही हैं. बताया जा रहा है कि लगातार बनी रहने वाली व्यापक आर्थिक स्थिरता, निजी निवेश में फिर से तेज़ी आने और विकास दर व महंगाई के बीच एक अनुकूल संतुलन बनने से सेंसेक्स 95,000 अंकों तक इसी साल के अंत तक जा सकता है.

कई कारकों पर निर्भर करेगा सेंसेक्स का प्रदर्शन

मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों में शामिल रिधम देसाई और नयंत पारेख का यह अनुमान घरेलू मांग में लगातार मज़बूती और स्थिर वैश्विक विकास दर के साथ कच्चे तेल की कीमतों के नियंत्रण में रहने की धारणा पर भी आधारित है. जानकारों का भी मानना है कि इन सभी कारकों से कंपनियों की कमाई और बाज़ार के मूल्यांकन (valuations) को सहारा मिलेगा और सेंसेक्स 95,000 अंकों के स्तर पर पहुंच जाएगा. 

 मॉर्गन स्टेनली  रिपोर्ट यह भी कहती है कि कमाई में आई यह तेजी के साथ ही बाज़ार में पर्याप्त तरलता (liquidity) और खुदरा निवेशकों की मज़बूत भागीदारी के चलते भी बाजार अच्छा प्रदर्शन करेगा. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह तो झांकी थे, भुवी अभी बाकी हैं! वैभव के लिए ‘काल’ बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार?

Vaibhav Suryavanshi vs Bhuvneshwar Kumar: बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी…

Last Updated: April 10, 2026 14:24:21 IST

लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में खुजली कब होती है? कहीं ये 6 गंदी आदतें तो जिम्मेदार नहीं, ऐसे करें बचाव

Vaginal Itching Cause: गर्मी का मौसम अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है. इस…

Last Updated: April 10, 2026 14:07:45 IST

मुसलमान नहीं है मोनालिसा का ‘पति’ फरमान, पड़ोसी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, जाति भी बता दी

Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग है. यह जांच से पता चला है.…

Last Updated: April 10, 2026 13:52:35 IST

RCB vs RR key Battles: वैभव बनाम भुवी की जंग में कौन जीतेगा आज का रण, क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली?

RCB vs RR: क्या बिश्नोई की गुगली में फंसेंगे किंग कोहली? वैभव सूर्यवंशी और आर्चर…

Last Updated: April 10, 2026 13:47:50 IST

Kunal Kamra: झूकेगा नहीं मैं! शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद, अपनी बात पर अटल कुणाल कामरा

Kunal Kamra vs Eknath Shinde Song Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों चर्चे में…

Last Updated: April 10, 2026 13:45:10 IST

UP Vehicle Registration Rules: 16 अप्रैल तक यूपी नंबर गाड़ी वाले बनवाएं ये रजिस्ट्रेशन प्लेट, वरना PUC कैंसिल

UP vehicle registration rules 2026: यदि आप भी यूपी नंबर गाड़ी चलाते हैं तो अब…

Last Updated: April 10, 2026 13:55:54 IST