MP Gold Price Today: सोने के बढ़ते दामों ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. शादी और त्योहारों के सीजन में लोग गोल्ड खरीदने से पहले 10 बार सोचते हैं. ऐसे में लोगों का गोल्ड खरीदना भी एक चिंता का विषय बन गया है. इजराइल, ईरान और अमेरिका में हो रही जंग की वजह से सोने के दाम में बढ़ोतरी और गिरावट देखने को मिल रही है. लगातार ये गिरावट और बढ़ोतरी अब भी बनी हुई है. ऐसे में अगर मध्य प्रदेश की बात की जाए तो मध्य प्रदेश में गोल्ड के दामों में आज यानी 1 अप्रैल 2026 को बढ़ोतरी देखने को मिली, पिछले दो दिनों के मुकाबले गोल्ड के दामों में तेजी से बढ़ोतरी आई है.
जानें आज के दाम
ग्राम |
22-कैरेट सोने की कीमत |
24-कैरेट सोने की कीमत |
| 1 ग्राम | ₹ 13,935 | ₹ 14,632 |
| 8 ग्राम | ₹ 1,11,480 | ₹ 1,17,056 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,39,350 | ₹ 1,46,320 |
आज क्या है मध्य प्रदेश में सोने का दाम ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MCX के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि आज के दरों के मुताबिक, 10 ग्राम 22-कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,39,350 है, जबकि 10 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,320 है. वहीं अगर कल के दामों की बात की जाए तो कल यानी 31 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश में 10 ग्राम 22-कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,37,350 थी और 10 ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,44,220 थी.
MP Gold Price Today: MP में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, खरीदें या करें इंतजार? MCX का ताजा अपडेट