<
Categories: बिज़नेस

Namo Bharat Trains: अब सिर्फ सफर ही नहीं, शूटिंग, इवेंट्स- बर्थडे पार्टियों के लिए भी बुक होगी नमो भारत, जाने कैसे होगी बुकिंग

Namo Bharat Trains: क्या आप NCRTC के नए फीचर के बारे में जानते हैं? अब आप बर्थडे पार्टी, प्री-वेडिंग शूट और फिल्म शूट जैसे प्राइवेट इवेंट के लिए नमो भारत ट्रेन बुक कर सकते हैं. हालांकि, यह फीचर नमो भारत से पहले भी कई दूसरी ट्रेनों में उपलब्ध है. आइए जानें कैसे बुक करें और इसका खर्च क्या है.

Namo Bharat Trains: अगर आप अपनी पार्टी, बर्थडे या प्री-वेडिंग शूट में कुछ अलग करना चाहते हैं, तो नमो भारत ट्रेन अब आपके लिए तैयार है. NCRTC ने एक नई पॉलिसी जारी की है, जिसके तहत लोग अब प्राइवेट इवेंट और शूट के लिए ट्रेन बुक कर सकते हैं.

दिल्ली-मेरठ RRTS कॉरिडोर पर चलने वाली यह हाई-टेक ट्रेन अब सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि एक यादगार इवेंट की जगह है. अब आप बर्थडे पार्टी, सगाई समारोह, प्री-वेडिंग शूट या फिल्म शूट के लिए कोच बुक कर सकते हैं. अगर आप भी ट्रेन में कोई इवेंट ऑर्गनाइज करने में इंटरेस्टेड हैं, तो आइए जानें इसका खर्च, टाइमिंग और कैसे बुक करें.

क्या-क्या रहेंगी सुविधाएं?

पार्टी प्लान करने से पहले, आपको पता होना चाहिए कि ट्रेन में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी. अब आप स्टैटिक और रनिंग ट्रेन कोच, दोनों बुक कर सकते हैं. इसका मतलब है कि आप किसी स्टेशन पर रुकी हुई कोच या चलती ट्रेन का डिब्बा भी बुक कर सकते हैं. इसके अलावा, दुहाई डिपो पर मॉक-अप कोच भी शूट के लिए उपलब्ध है.

क्या हैं बुकिंग चार्ज?

ट्रेन में प्राइवेट इवेंट प्लान करना काफी दिलचस्प हो सकता है. लेकिन हर कोई सोच रहा है कि इसका खर्च कितना होगा. आपको पहले 20,000 रुपये का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा. ध्यान दें कि यह रिफंडेबल है, जिसका मतलब है कि अगर आप इवेंट के दौरान ट्रेन कोच को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं तो आपको बाद में अपने पैसे वापस मिल जाएंगे. और लाइसेंस फीस के लिए आपको हर घंटे ₹5,000-₹10,000 देने पड़ सकते हैं. कीमत इस बात पर निर्भर करेगी कि NMRC खुद डेकोरेशन करता है या नहीं.

कैसे करें बुकिंग

बुकिंग के लिए आपको नोएडा मेट्रो के वेबसाइट पर कम से कम 15 दिन पहले बुक करना होगा.और ज्यादा से ज्यादा 4 कोच ही बुक किए जा सकेंगें व बुकिंग का समय सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक निर्धारित किया गया है. पार्टि के दैरान NCRTC स्टाफ और सिक्योरिटी पूरे प्रोसेस पर नजर रखेंगे ताकि सेफ्टी और ऑपरेशन से जुड़ी हुई कोई भा परेशानी न हो.

कौन से स्टेशन अवेलेबल हैं?

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के कुछ बड़े स्टेशनों में आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ साउथ शामिल हैं. इन स्टेशनों को इसलिए चुना गया क्योंकि ये बड़े और फ्यूचरिस्टिक हैं, और रहने वालों के लिए आसानी से एक्सेसिबल भी हैं.

फिल्म और मीडिया शूट के लिए शानदार मौका

NCRTC ने फिल्ममेकर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डॉक्यूमेंट्री टीमों और एडवरटाइजिंग शूट के लिए भी एक पॉलिसी बनाई है. पॉलिसी के तहत, शॉर्ट-टर्म शूट के लिए ट्रेन और स्टेशन बुक किए जा सकते हैं.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:02:07 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST