<
Categories: बिज़नेस

New Banking Rules: Zero बैलेंस वाले बचत खाते के नियमों में बड़ा बदलाव, देखें नया नियम

New Banking Rules: ATM या डेबिट कार्ड पर कोई सालाना शुल्क नहीं लगेगा, कम से कम 25 पन्नों की चेकबुक एकदम फ्री मिलेगी, बैंक कोई सुविधा लेने के लिए ग्राहक को मजबूर नहीं करेगी।

New Banking Rules: भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) ने जीरो बैलेंस वाले ग्राहकों के बचत खाते के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए निर्देश दिए है की, अब सभी बैंको को ग्राहकों को खाता अनिवार्य रूप में देना होगा और साथ में ग्राहकों के खाते से जुड़ी कई जरूरी सुविधाएं मुफ्त में देनी होगी। इस बदलाव के नए नियम अप्रैल 2026 से लागू किए जाएंगे, लेकिन यदि बैंक चाहे तो इसे अपनी सुविधा अनुसार पहले भी लागू कर सकती है।

भारतीय रिजर्व बैंक का सख्त निर्देश है कि यदि कोई खाताधारक चाहे, तो उसका मौजूदा सामान्य सेविंग अकाउंट को सिर्फ सात दिनों के भीतर बुनियादि खाते में बदल दिया जाए। इस स्थिति के पहले कई बैंक खाताधारक के खाते को बुनियदि खाते में बदलने में बहुत देरी करते थे या खाताधारक पर कई अतिरिक्त शर्ते थोप दिया करते थें। 

RBI ने हाल ही में जुड़े कुल 7 तरह के संसोधन निर्देश जारी किए हैं। जो मौजूद सभी व्यावसायिक बैंको, पेमेंट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंको, क्षेत्रिय ग्रामिण बैंक, ग्रामिण और शहरी सहकारी बैंको पर लागू होगा।

बैंको से जुड़े नए नियम और सख्ती क्यों की गई?

ग्राहकों की तरफ से कई बैंको में बुनियादी बचत खाता खोलने में परेशानी की समस्या, सुविधाओं को सीमित करना, कई तरह के अतिरिक्त शुल्क लगाना और डिजिटल सेवाओं को सीमित करने की शिकायतें RBI तक पहुंच रही थी। बैंको के ग्राहक समूहों ने इस प्रतिबंधों को नियमों के खिलाफ बताया।

बैंको की कौन सी सुविधाएं फ्री होंगी?

ATM या डेबिट कार्ड पर कोई सालाना शुल्क नहीं लगेगा.
साल भर में कम से कम 25 पन्नों की चेकबुक एकदम फ्री मिलेगी.
इंटरनेट मोबाइल बैंकिंग और पासबुक या स्टेटमेंट बिल्कुल फ्री होंगे.
महीने में कितनी बार भी पैसा जमा करने पर किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं होगी.
बैंक का ग्राहक हर महीने चार बार ATM से फ्री में पैसा निकाल पाएगा।

RBI के नए निर्देश के अनुसार, ग्राहक के बुनियादि खाते में सुविधाएं उसकी मांग पर उपलब्ध होंगी. मतलब ग्राहक तभी ये सारी सुविधाएं लेगा, जब उसका मन करेगा. बैंक कोई सुविधा लेने के लिए उसे मजबूर नहीं कर सकते हैं। खाता चलाने के लिए किसी भी प्रकार की शर्तें लागू नहीं होंगी।

Vipul Tiwary

Recent Posts

‘मुर्दा’ बीवी जिंदा मिली, प्रेमी के साथ हरियाणा में ऐश कर रही थी अंकिता, बेगुनाह पति और ससुर को कटवा दी जेल!

उत्तर प्रदेश के राजू तिवारी के साथ जो हुआ, वह कानून के दुरुपयोग की एक…

Last Updated: March 25, 2026 09:53:27 IST

West Bengal Election: मछली हाथ में लेकर घर-घर मांगे वोट, BJP कैंडिडेट का अजब प्रचार, सीएम को तगड़ा जवाब?

West Bengal Election: 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो…

Last Updated: March 25, 2026 09:42:09 IST

Heart Health: शाम 7 बजे के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक रिस्क, जानें कारण और साइंस

Heart Health Alert: यही वह समय भी है जब हृदय धीरे-धीरे अपनी रिकवरी का काम…

Last Updated: March 25, 2026 09:36:12 IST

शेन वॉर्न के एक फैसले से परिवार की लगी लॉटरी, RR की बिक्री से खुल गई किस्मत; मिलेंगे 460 करोड़ रुपये

Shane Warne: इंडियन प्रीमियर लीग में कल राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर…

Last Updated: March 25, 2026 09:49:18 IST

सोनभद्र में नई कार की खुशी मातम में बदली, बच्चों की झूठी चीख सुन शख्स की बेरहमी से पिटाई और गाड़ी के उड़ाए परखच्चे!

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: March 25, 2026 09:20:35 IST

पिघले हुए प्लास्टिक से ढका बदन, Urfi Javed ने ‘बैकलेस लीफ़’ ड्रेस पहनकर पार की बोल्डनेस की हदें, वायरल हुआ वीडियो!

अपनी बोल्डनेस और अनोखे आउटफिट्स के लिए मशहूर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर साबित…

Last Updated: March 25, 2026 09:01:05 IST