<
Categories: खेल

रवींद्र जडेजा की बीवी ने टीम इंडिया पर फोड़ा बम! लगा दिया सनसनीखेज आरोप, फैंस परेशान

Rivaba Jadeja reactions Indian Cricketers: रिवाबा जडेजा ने एक इवेंट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर विदेश दौरों के दौरान गलत काम करने का बड़ा आरोप लगाकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी.

Rivaba Jadeja Allegations: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. एक इवेंट में रिवाबा ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ऐसे आरोप लगाए जिससे क्रिकेट की दुनिया में हलचल मच गई है. उनके कमेंट्स सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं और फैंस से लेकर एक्सपर्ट्स तक हर कोई उन पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है.

क्या है रिवाबा का भारतीय टीम पर आरोप?

इवेंट के दौरान अपने पति की ईमानदारी और अनुशासन की तारीफ करते हुए रिवाबा ने अचानक दूसरे भारतीय खिलाड़ियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जडेजा लंदन, दुबई और ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए दुनिया भर के कई देशों में जाते हैं, फिर भी उन्हें कभी कोई बुरी आदत या लत नहीं लगी. इसके बाद रिवाबा ने एक चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए कहा, ‘टीम के बाकी सभी खिलाड़ी विदेश जाकर गलत काम करते हैं.‘ इस बयान ने सभी को चौंका दिया है क्योंकि यह सीधे तौर पर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के कल्चर पर सवाल उठाता है.

रिवाबा ने आगे कहा कि अगर जडेजा चाहते तो वह भी ऐसा कर सकते थे. उन्हें मुझसे पूछने की भी जरूरत नहीं है. हालांकि, वह अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हैं और हमेशा डिसिप्लिन में रहते हैं.

प्रशंसकों में मची खलबली

रिवाबा के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तुरंत रिएक्शन की बाढ़ आ गई. यह पहली बार नहीं है जब रिवाबा किसी विवादित बयान के लिए सुर्खियों में आई हैं, लेकिन इस बार यह मामला और भी गंभीर हो गया है क्योंकि इसमें क्रिकेटर शामिल हैं.

अब CSK नहीं, IPL 2026 में इस टीम से खेलेंगे जडेजा

रिवाबा के बयान के बीच, क्रिकेट से जुड़ी एक और बड़ी खबर भी सामने आई. रवींद्र जडेजा IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में दिखेंगे. जडेजा, जो पिछले सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे, उन्हें एक बड़े ट्रेड में राजस्थान रॉयल्स में शामिल किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि जडेजा ने 2008 में राजस्थान के लिए अपना IPL डेब्यू भी किया था. इसका मतलब है कि वह एक बार फिर अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST