<
Categories: बिज़नेस

हाईवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इस तारीख से टोल प्लाजा का बढ़ेगा खर्च, जानें नया नियम

NHAI टोल पास कीमत: नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बिना कोई फीस दिए जाने के लिए NHAI का सालाना पास या ऑथराइज़ेशन लेटर अब महंगा होने वाला है.

NHAI Toll Pass Price Hike: अगर आप भी हाईवे या एक्सप्रेसवे पर हर  किलोमीटर पर टोल प्लाजा फीस देते -देते थक गए हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर आई है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (NHAI) ने आपके लिए एक सालाना पास जारी किया है. यह पास और महंगा होने वाला है. जी हां, NHAI का सालाना पास 1 अप्रैल से और महंगा होने वाला है.
नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर बिना कोई फीस दिए जाने के लिए NHAI का सालाना पास या ऑथराइज़ेशन लेटर अब महंगा होने वाला है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि यह सालाना पास क्या है इसकी कीमत कितनी होगी और 1 अप्रैल से यह क्यों महंगा होने वाला है.

सालाना पास क्या है?

NH पर बार-बार आने-जाने को आसान बनाने के लिए, पिछले साल 15 अगस्त को एक सालाना पास स्कीम शुरू की गई थी. अभी, ₹3,000 का पास दिया जाता है, जो नेशनल हाईवे (NH) या नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) के सभी टोल प्लाज़ा पर वैलिड है. यह पास खरीदने के बाद, गाड़ी के मालिक एक साल तक 200 टोल प्लाज़ा से मुफ़्त में गुज़र सकते हैं. अगर वे एक साल पूरा होने से पहले 200 टोल प्लाज़ा पार कर लेते हैं, तो पास एक्सपायर हो जाएगा.
सालाना पास कौन खरीद सकता है?
कोई भी प्राइवेट या पर्सनल कार, जीप, या वैन का मालिक NHAI सालाना पास खरीद सकता है. कमर्शियल या मालवाहक गाड़ियों के मालिक यह पास नहीं खरीद सकते. यह पास हाईवे ट्रैवल ऐप और NHAI पोर्टल से खरीदा जा सकता है.

इसकी कीमत कितनी होगी?

NHAI के एक सीनियर अधिकारी ने नवभारत टाइम्स को बताया कि NHAI का सालाना पास आने वाले फ़ाइनेंशियल ईयर 2026-27 के पहले दिन यानी 1 अप्रैल से और महंगा हो जाएगा. जब उनसे पूछा गया कि पास की कीमत कितनी होगी, तो उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी ₹75 से ₹100 के बीच हो सकती है. अभी इस पास की कीमत ₹3,000 है.

इसकी कीमत क्यों बढ़ेगी?

जैसे हर साल 1 अप्रैल से NHAI के टोल बढ़ते हैं, वैसे ही सालाना पास पर भी लागू होता है. टोल रेट या सालाना पास रेट में बढ़ोतरी होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) पर आधारित होती है, जो महंगाई का एक पैमाना है. WPI इंडेक्स में सालाना बढ़ोतरी के हिसाब से NH टोल पूरे साल बढ़ते हैं. इसी तरह, इस साल के सालाना पास रेट में लगभग ₹100 की बढ़ोतरी होगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024.

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST