पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ रवीना टंडन के फैन थे. नवाज ने 199 कारगिल वार में शहीद हुए सैनिकों के बदले रवीना टंडन को मांगा था. इसके बाद भारतीय सेना ने उन्हें करारा जवाब दिया था.
नवाज शरीफ ने 1999 के कारगिल युद्ध में रवीना टंडन की मांग की थी
Raveena Tondon in Kargil War 1999: एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस रवीना टंडन का बोलबाला हुआ करता था. गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी काफी पसंद की जाती थी. अपने देश ही नहीं पड़ोसी देश में भी रवीना टंडन के काफी फैंस थे. उस समय के पाकिस्तानी सीएम नवाज शरीफ को भारतीय एक्ट्रेस रवीना टंडन को काफी पसंद करते थे और उनके जबरा फैन थे. 1999 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सेना के जवानों के शव देने के बदले में उन्होंने रवीना टंडन की मांग की थी. इसके बाद भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के बाद नवाज शरीफ के लिए रवीना टंडन के नाम से मिसाइल भेजी थी.
एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने बताया था कि रवीना टंडन उनकी फेवरेट बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. इसके बाद 1999 में कारगिल युद्ध हुआ. सेना के जवानों ने ऐसा काम किया कि देशवासी और पाकिस्तान के लोग हैरान रह गए.
दरअसल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने शहीद भारतीय सैनिकों के शव वापस करने के बदले में रवीना टंडन की मांग की थी. इसे देश भर में अपमानजनक और बेहद शर्मनाक माना गया. भारतीय सेना ने नवाज शरीफ की इस ओछी मांग के लिए भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया. भारतीय सैनिकों ने मिसाइलों पर रवीना टंडन का नाम लिखकर पाकिस्तान पर हमला किया था. इसकी तस्वीरें अगले दिन अखबार और मैगजीन में छपी थीं.
उनके इस कदम से हौसले और मनोबल का प्रदर्शन हुआ. साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब मिला. सेना के इस हमले के बाद पूरे भारत में पाकिस्तान और तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का मजाक बना. वहीं लोगों ने भारतीय सेना का हौसला बढ़ाया था. सेना के इस काम के बाद रवीना टंडन ने सेना का समर्थन किया. वे सेना का शुक्रिया कहने के लिए कारगिल भी गई थीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे इतिहास का हिस्सा बनीं, जिसके लिए उन्हें गर्व है.
Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…
Delhi Krishna Nagar School : जब यह भयानक घटना हुई, उस समय क्लास चल रही…
केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…
Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…
Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…
Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…