<
Categories: बिज़नेस

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! नंवबर में ये ट्रेनें हुईं रद्द, फटाफट चेक कर लें लिस्ट

Train Cancelled List: अगर आप भी नंवबर में ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो, यह खबर आपके लिए बड़ी काम की है, दरअसल नंवबर में कई ट्रेने रद्द कर दी गई है.

November Train Cancellations List: रेल यात्रियों के लिए ज़रूरी खबर है, दरअसल नवंबर में कुछ प्रमुख रूटों पर ट्रैक मरम्मत और अपग्रेडेशन का काम चल रहा है. इस वजह से कई ट्रेनों को निर्धारित तिथि तक रद्द कर दिया गया है. काम में तेज़ी लाने के लिए कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है. अगर आपने इस दौरान यात्रा के लिए ट्रेन टिकट बुक किया है, तो स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस ज़रूर चेक कर लें. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी ट्रेन चल रही है, डायवर्ट की गई है या रद्द कर दी गई है. इससे आपकी यात्रा आसान हो जाएगी.

ये ट्रेनें हुईं रद्द

अगर आप नवंबर में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे द्वारा जारी यह जानकारी ज़रूर पढ़ें. शालीमार स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग और ट्रैक अपग्रेडेशन के काम के चलते रेलवे ने चक्रधरपुर डिवीजन में कई लंबी दूरी की ट्रेनों को 21 नवंबर तक रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार, काम को सुरक्षित और समय पर पूरा करने के लिए ये बदलाव ज़रूरी हैं. यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए प्रस्थान से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति ऑनलाइन या हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें.

रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन संख्या 18030 शालीमार – मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला एक्सप्रेस 16 से 21 नवंबर तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 22829 भुज – शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 नवंबर को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 15022 गोरखपुर – शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 17 नवंबर को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 15021 शालीमार – गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 18 नवंबर को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 18029 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस 16 से 19 नवंबर तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 12151 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार समरसता एक्सप्रेस 19 नवंबर को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 12152 शालीमार – मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस समरसता एक्सप्रेस 1 नवंबर को रद्द रहेगी। 21.
  • ट्रेन संख्या 20972 शालीमार – उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 नवंबर को रद्द रहेगी.

मार्ग परिवर्तित ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन संख्या 18049 शालीमार – बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 नवंबर को संतरागाछी से बादामपहाड़ तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 18050 बादामपहाड़ – शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 और 23 नवंबर को संतरागाछी तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 12101 मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस – शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 18 नवंबर को संतरागाछी तक चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 12102 शालीमार – मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 20 नवंबर को संतरागाछी से चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 12905 पोरबंदर – शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 19 नवंबर को संतरागाछी तक चलेगी.
  • ट्रेन नंबर 12906 शालीमार-पोरबंदर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 21 नवंबर को संतरागाछी से चलेगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST