<
Categories: बिज़नेस

Petrol Diesel Price 25 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा और अन्य प्रमुख शहरों में आज एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी है.

Petrol Diesel Price Today 25 October 2026: देशभर में आज, रविवार (25 अक्टूबर) को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण अलग होती हैं. ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें. आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, नोएडा और अन्य प्रमुख शहरों में आज एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर

पेट्रोल (₹/लीटर)

डीजल (₹/लीटर)

नई दिल्ली

₹102.12

₹95.20

मुंबई

₹111.21

₹97.83

कोलकाता

₹113.51

₹99.82

चेन्नई

₹107.76

₹99.55

नोएडा

₹101.96

₹95.44

गुरुग्राम

₹102.97

₹95.64

बेंगलुरु

₹111.68

₹99.56

हैदराबाद

₹116.15

₹104.23

जयपुर

₹113.19

₹98.25

लखनऊ

₹101.86

₹95.36

पटना

₹113.37

₹99.36

चंडीगढ़

₹101.51

₹89.47

भुवनेश्वर

₹108.97

₹100.68

तिरुवनंतपुरम

₹115.49

₹104.40

किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें?

कच्चे तेल की कीमतें:
पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है. जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है.

डॉलर के मुकाबले रुपया:
भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है. यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है.

सरकारी टैक्स और शुल्क:
केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं. यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है.

रिफाइनिंग की लागत:
कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है. ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है.

मांग और आपूर्ति का संतुलन:
बाजार में ईंधन की मांग अगर बढ़ जाती है, तो कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं. खासकर त्योहारों, गर्मी या सर्दी के मौसम में ईंधन की खपत ज्यादा होती है.

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

  • अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:
  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें.
  • HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें.
Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

बाल पकड़े, थप्पड़ जड़े फिर…दहेज में नहीं मिली थार, तो हैवान बना पति; लात-घूंसों से पत्नी को किया अधमरा-Video

Ludhiana Domestic Violence Case: लुधियाना के जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में दहेज में थार न मिलने…

Last Updated: October 25, 2026 08:38:38 IST

UP Petrol Diesel Price: रविवार को कितना महंगा है पेट्रोल? यूपी के शहरों की पूरी लिस्ट देखें

UP Petrol Diesel Price: आज यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं.…

Last Updated: October 25, 2026 08:14:25 IST

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को फिर छाया थलाइवा का जादू, दुनिया भर में ₹666 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Jailer 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ने तेलुगु में ₹4.40 करोड़ कमाए, जिसमें…

Last Updated: October 25, 2026 07:53:53 IST

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश और ओलों ने बढ़ाई ठंडक, AQI गिरकर 191 पर आया; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update: मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई और…

Last Updated: October 25, 2026 07:38:47 IST

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST