Today Petrol Diesel Price: क्या आज सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें दिल्ली से लेकर मुंबई तक के ताजा दाम हैं, तो इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है और रोज़मर्रा की चीज़ें भी महंगी हो जाती हैं. इससे लोगों को अपने खर्चों को संभालने में कठिनाई होती है. दूसरी ओर, अगर इनके दाम कम होते हैं, तो लोगों को थोड़ी राहत मिलती है. इसलिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर किसी के लिए महत्वपूर्ण होती हैं और इनका सीधा असर हमारी दैनिक जिंदगी पर पड़ता है. वहीं आज पेट्रोल-डीजल का किस शहर में क्या हाल है ये भी जानना बेहद जरूरी है. चलिए जान लेते हैं आज यांनी 12 अप्रैल 2026 को किस शहर में पेट्रोल डीजल का क्या हाल है?
जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर |
पेट्रोल के दाम |
डीजल के दाम |
| नई दिल्ली | ₹94.77 | ₹87.67 |
| कोलकाता | ₹105.45 | ₹92.02 |
| मुंबई | ₹103.54 | ₹90.03 |
| चेन्नई | ₹100.85 | ₹92.40 |
| गुड़गांव | ₹95.42 | ₹87.88 |
| नोएडा | ₹95.05 | ₹88.19 |
| बेंगलुरु | ₹102.92 | ₹90.99 |
| भुवनेश्वर | ₹101.11 | ₹92.69 |
| चंडीगढ़ | ₹94.30 | ₹82.45 |
| हैदराबाद | ₹107.46 | ₹95.70 |
| जयपुर | ₹104.62 | ₹90.12 |
| लखनऊ | ₹94.70 | ₹87.83 |
| पटना | ₹105.43 | ₹91.67 |
क्यों हो रहा दामों में तेजी से बदलाव ?
अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम के बाद अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद, पिछले कई हफ़्तों से पेट्रोल और डीज़ल की खुदरा कीमतें अपरिवर्तित बनी हुई हैं. IOCL और BPCL जैसी सरकारी तेल विपणन कंपनियाँ (OMCs) महंगाई के दबाव को काबू में रखने के लिए कीमतों को स्थिर बनाए हुए हैं, और साथ ही इस संघर्ष-विराम की स्थिरता पर भी बारीकी से नज़र रख रही हैं.