Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Petrol Diesel Price Today 9 April: पेट्रोल-डीजल सस्ता या फिर हुआ महंगा? नोट कर लें अपने शहर के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Price Today 9 April: पेट्रोल-डीजल सस्ता या फिर हुआ महंगा? नोट कर लें अपने शहर के ताजा रेट्स

Petrol Diesel Rate Today: तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने 9 अप्रैल, 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी कर दिए हैं.

Written By: JP YADAV
Last Updated: April 9, 2026 06:06:22 IST

Mobile Ads 1x1

Petrol Diesel Rate Today: देश की तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने रोजाना की तरह गुरुवार (09 अप्रैल 2026) को भी सुबह ठीक 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट्स जारी कर दिए हैं. ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच भले ही युद्ध विराम लागू हो गया और कच्चे के दामों में कमी आई, लेकिन इससे पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई कमी नहीं आई है.  देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु के अलावा मिनी मेट्रो में शामिल कोलकाता, लखनऊ, पटना, अहमदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ समेत देश के करीब-करीब सभी मिनी मेट्रो शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं.   

रोजाना 6 बजे जारी होती है फ्यूल की कीमत

तेल विपणन कंपनियां रोजाना सुबह ठीक 6 बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी या फिर बढ़ोतरी करती है. पिछले करीब एक दशक से कंपनियां ही यह तय करती हैं कि रोजाना सुबह पेट्रोल और डीजल के दाम घटेंगे या फिर बढ़ेंगे. 

कैसे तय होती हैं पेट्रोल और डीजल की कीमतें

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत दैनिक आधार (Daily Dynamic Pricing) पर तय होती हैं. तेल विपणन कंपनियां (IOCL, BPCL, HPCL) सुबह 6 बजे कीमतें तय करती हैं. तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों के साथ रुपये और डॉलर की विनिमय दर (Exchange Rate) पर निर्भर करती हैं.  तेल के दामों में रिफाइनरी लागत के साथ-साथ केंद्र की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट (VAT)  भी इनके दामों में इजाफा करता है. सबसे अहम बात यह है कि डीलर कमीशन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत काफी बढ़ जाती है. 

शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.54 90.03
कोलकाता 105.45 92.02
चेन्नई 100.80 92.39
बेंगलुरु 102.92 90.99
लखनऊ 94.65 87.76
जयपुर 104.88 90.36
पटना 105.18 92.04
गुवाहाटी 93.23 89.46

कैसे चेक करें पेट्रोल और डीजल के रेट्स

आप घर बैठे और कुछ ही सेकेंड में पेट्रोल और डीजल के दाम अपने मोबाइल फोन पर हासिल कर सकते हैं. तेल कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग SMS सेवाएं शुरू की हैं. इसके मतलब अपने शहर के ताजा दाम पाने के लिए आपको शहर का कोड लिखकर मैसेज भेजना होगा. कुछ ही सेकेंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आपके मोबाइल फोन पर आ जाएगी.  Indian Oil Corporation के उपभोक्ताओं को अपने शहर का कोड लिखकर उसके साथ RSP टाइप करे और 9224992249 नंबर पर भेज दें. तत्काल आपके पास तेल का ताजा  दाम अपडेट हो जाएगा.

MORE NEWS