होम / फिर घटी सोने चांदी की कीमतें, जानिए कितना है लेटेस्ट भाव

फिर घटी सोने चांदी की कीमतें, जानिए कितना है लेटेस्ट भाव

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : April 29, 2022, 11:37 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
सोने चांदी की कीमतों (Gold silver Prices) में रोजाना बदलाव हो रहे हैं। आज 29 अप्रैल को कीमती धातु सोने और चांदी की कीमतों में कमी आई है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 450 रुपए घटकर 48,000 रुपए पर आ गया है जबकि बीते दिन यह 48,450 रुपए था। वहीं, 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 52,370 रुपये है. बीते दिन भी भाव 52,860 रुपये था।

जानना जरूरी है कि सोने की ये दरें सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। जीएसटी और अन्य टैक्स विभिन्न राज्यों में अलग अलग होता है।

चांदी इतने रुपए हुई सस्ती

दूसरी ओर चांदी के दामों में भी कमी गिरावट आई है। एक किलो चांदी का रेट 1200 रुपए कम होकर लगभग 63,800 रुपए पर आ गया है जबकि बीते दिन ये दाम 65,000 था।

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग

ज्वैलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

ऐसे पता करें अपने शहर में लेटस्ट दाम

सोने-चांदी की कीमतों में लगभग रोज बदलाव होते हैं। वहीं इन पर उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज भी बदलते रहते हैं। ऐसे में यदि आप घर बैठे अपने शहर की सोने-चांदी की कीमतों के दाम पता करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : LIC में अब आप भी हिस्सेदार, 17 मई से शेयरों की लिस्टिंग

यह भी पढ़ें :- 19 हजार की अलमारी से निकले एक करोड़

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT