Live
Search
Home > बिज़नेस > PNB KYC Update: अगर आपका भी है PNB में खाता, तो फौरन निपटा लें यह काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

PNB KYC Update: अगर आपका भी है PNB में खाता, तो फौरन निपटा लें यह काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

PNB KYC Update: अगर आपका भी पंजाब नेशनल बैंक में खाता है, तो यह चेतावनी आपके लिए बेहद जरूरी है. कहीं आपकी एक छोटी सी चूक भारी न पड़ जाए. पूरी खबर यहां पढ़ें...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: March 17, 2026 21:03:52 IST

Mobile Ads 1x1

PNB Important Notice: अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है और आपने लंबे समय से उससे कोई लेनदेन नहीं किया है, तो यह खबर खास आपके लिए है. पीएनबी ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए उन ग्राहकों को जानकारी दी है कि जिनके खाते पिछले 3 वर्षों से निष्क्रिय हैं यानी एक्टिव नहीं हैं. बैंक ने साफ कर दिया है कि ऐसे खातों को बंद करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. बैंक के मुताबिक, यह नियम उन खातों पर लागू होगा जिनमें पिछले 3 साल से ग्राहक द्वारा कोई भी लेनदेन नहीं किया गया है. या खाते में जमा राशि शून्य है.

बैंक ने दिया डेडलाइन?

अगर आप चाहते हैं कि आपका खाता बंद न हो, तो आपको 15 अप्रैल 2026 से पहले अपनी बैंक शाखा में जाकर केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे. बैंक ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अप्रैल तक खाता सक्रिय नहीं कराया गया, तो 16 अप्रैल 2026 या उसके बाद बिना किसी पूर्व सूचना के खाते को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा.

खाता चालू रखने के लिए क्या करें?

अपने बंद पड़े खाते को फिर से शुरू करना बहुत आसान है. आपको बस ये कदम उठाने होंगे कि आप अपनी नजदीकी पीएनबी शाखा में जाएं. अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाएं। केवाईसी फॉर्म भरकर जमा करें और खाते को फिर से सक्रिय करने का अनुरोध करें.

कई बार हम पुराने खातों को भूल जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से या तो उन्हें बंद कर देना चाहिए या फिर उनमें न्यूनतम गतिविधि बनाए रखनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए आप पीएनबी की वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर 1800-1800 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

Tags:

MORE NEWS